प्रियंका गांधी के संदेश के साथ सुदीक्षा के परिजनों से मिला कांग्रेस दल, इंसाफ की लड़ाई लड़ने का दिया भरोसा

प्रियंका गांधी ने सुदीक्षा के परिवार को भेजे संदेश में कहा कि आपकी बेटी के साथ घटी घटना और उनकी मृत्यु की खबर ने झकझोर कर रख दिया। मैं भरोसा दिलाना चाहती हूं कि आप सुदीक्षा के लिए न्याय की लड़ाई में खुद को अकेला मत समझें। हम सब पूरी मजबूती से साथ खड़े हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बीते दिनों संदेहास्पद हादसे में जान गंवाने वाली यूपी की होनहार बेटी सुदीक्षा भाटी के परिजनों से शुक्रवार को कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने सुदीक्षा के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद के साथ कांग्रेस महासचिव द्वारा लिखित शोक संदेश देकर अपनी दुःखद संवेदना प्रकट की।

प्रियंका गांधी ने सुदीक्षा के परिजनों के नाम लिखे अपने पत्र कहा कि “आपकी बेटी सुदीक्षा भाटी के साथ घटी घटना और उनकी मृत्यु की खबर ने मुझे झकझोर कर रख दिया। सुदीक्षा बेहद होनहार और बहादुर लड़की थी। मैंने उनके कुछ भाषण सुने। सुदीक्षा लड़कियों को होने वाली दिक्कतों को दिल से अनुभव करती थीं। उनके दिल में लड़कियों की शिक्षा और अपने परिवार को लेकर एक जज्बा था। इसी जज्बे के चलते उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया।

प्रियंका गांधी के संदेश के साथ सुदीक्षा  के परिजनों से मिला कांग्रेस दल, इंसाफ की लड़ाई लड़ने का दिया भरोसा

कांग्रेस महासचिव ने पत्र में लिखा कि “मैं समझ सकती हूं कि ये आपके और आपके पूरे परिवार के लिए असीम दुख की घड़ी है। मैं आपको भरोसा दिलाना चाहती हूं कि आप सुदीक्षा के लिए न्याय की लड़ाई में खुद को अकेला मत समझिएगा। हम सब आपके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।”

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि सुदीक्षा के इंसाफ की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। इस न्याय की लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, महासचिव विरेंदर गुड्डु, विदित चौधरी, ओमवीर यादव, मनोज चौधरी, श्योपाल सिंह, डॉक्टर महेन्द्र नागर, दीपक चोटीवाला, राजेंद्र अवाना, परसोत्तम नागर, ललित अवाना, अशोक शर्मा, अजीत दोला, सतीश शर्मा, संजीव शर्मा आदि नेता शामिल थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia