कांग्रेस स्थापना दिवस: सोनिया गांधी का वीडियो संदेश, राहुल बोले- देशहित में आवाज उठाने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि आज हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
user

नवजीवन डेस्क

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। एके एंटनी आज अपना 81वां जन्‍मदिन बना रहे हैं और मुख्‍यालय में पार्टी का झंडा उन्‍होंने ही फहराया।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि सभी प्यारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक इस सफर में कांग्रेस ने देश प्रेम, निडरता, बगैर स्वार्थ जनसेवा, भाईचारा, एकता और अखंडता जैसे मूल्यों के लिये ही संघर्ष किया।

उन्होंने वीडियो में कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि "जनता के अधिकार कुचले जा रहे हैं। चारों ओर तानाशाही का आलम है। लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्‍थाओं को खत्‍म किया जा रहा है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। खेत-खलिहान पर हमला बोला जा रहा है और देश के अन्‍नदाता पर काले कानून थोपे जा रहे हैं।"


वहीं कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि आज हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि देश हित की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद!

इसके अलावा पार्टी आज किसानों के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी युवाओं को अपने साथ जोड़ने के लिए 'सेल्फी विद तिरंगा' नाम का अभियान भी चला रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia