UP Election 2022: प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, कहा- यूपी में 40% महिलाओं को टिकट देगी कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40% टिकट हम महिलाओं को देंगें. यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि ''आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में हम 40% टिकट महिलाओं को देंगें। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े।'' उन्होंने कहा कि यूपी में आरक्षण बढ़ेगा तो देश भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नारा है 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं'

प्रियंका गांधी ने कहा कि ''महिलाएं राजनीति में पूरी भागीदार होंगी। 2019 के चुनाव में जब आयी थी तो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की कुछ लड़कियां मिली थी, उन्होंने बताया था कि होस्टल में लड़के लड़कियों के लिए कानून अलग थे। ये निर्णय उसके लिए जिसने गंगा यात्रा के दौरान मुझसे कहा था कि मेरे गांव में पाठशाला नहीं है। प्रयागराज की पारो के लिए जिसने हाथ पकड़कर कहा कि मैं नेता बनना चाहती हूं।''

महिला को टिकट जाति के नहीं, सक्षमता के आधार पर दिया जाएगा: प्रियंका

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि ''महिला को टिकट जाति के नहीं, सक्षमता के आधार पर दिया जाएगा। उसके क्षेत्र में लोग कितना पसंद करते हैं यह आधार होगा। हमें प्रत्याशी मिलेंगे भी, लड़ेंगी भी। इस बार मजबूत नहीं होंगी तो अगली बार होंगी। 2024 में इससे अधिक महिलाओं को मौका मिल सकता है।''

प्रियंका ने कहा कि ''मेरा बस चलता तो 50 फीसदी करती। इसके पीछे मुख्य सोच ये है कि जो महिला है वो एक जुट होकर फ़ोर्स नहीं बन रही। उसे जाति धर्म में बांटा जा रहा है। उन्हें लगता है कि गैस से खुश कर लेंगे।''

प्रियंका ने बताया- क्यों लिया 40 फीसदी टिकट का फैसला?

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि 40 फीसदी टिकट का फैसला उन्नाव की उस लड़की के लिए यह निर्णय है जिसको जलाकर मारा गया। यह निर्णय हाथरस की उस लड़की के लिए है जिसे न्याय नहीं मिला। लखीमपुर में एक लड़की मिली उसने बोला प्रधानमंत्री बनना चाहती हूं उसके लिए है ये निर्णय। यह निर्णय सोनभद्र में उस महिला के लिए है जिसका नाम किस्मत है, जिसने अपने लोगों के लिए आवाज उठाई।ये यूपी की हर एक महिला के लिए है जो यूपी के आगे बढ़ाना चाहती हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 19 Oct 2021, 2:26 PM