फिर सोनभद्र जाएंगी प्रियंका गांधी, 13 अगस्त को नरसंहार पीड़ितों से करेंगी मुलाकात

प्रियंका गांधी को 19 जुलाई को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। पुलिस उन्हें चुनार गेस्ट हाउस में लेकर गई थी। जहां रात भर प्रियंका धरने पर बैठी रहीं। अगले दिन चुनार में पीड़ित उनसे मिलने पहुंचे थे। पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद वह दिल्ली लौटी थीं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर सोनभंद्र नरसंहार के पीड़ितों से मिलने का ऐलान किया है। प्रियंका 13 अगस्त को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के उंभा गांव में पीड़ितों से मिलने जाएंगी। इससे पहले 19 जुलाई को प्रियंका गांधी पीड़ितों से मिलने के लिए सोनभद्र गई थीं। अस्पताल में घायलों से मुलाकात करने के बाद प्रियंका पीड़ितों से मिलने के लिए उंभा गांव जारी रही थीं, इसी दौरान उन्हें पुलिस ने रास्ते में हिरासत में ले लिया था।

प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस 19 जुलाई को चुनार गेस्ट हाउस में लेकर गई थी। जहां पीड़ितों से मिलने की मांग को लेकर रात भर प्रियंका धरने पर बैठी रहीं। अगले दिन चुनार में पीड़ित उनसे मिलने पहुंचे थे। पीड़ितों से मुलाकात के बाद वे दिल्ली लौटी थीं। प्रियंका गांधी ने पीड़ितों को कांग्रेस पार्टी की ओर से आर्थिक सहयाता देने का ऐलान किया था। इसके बाद पीड़ितों के परिजनों को कांग्रेस पार्टी की ओर से 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई थी। प्रियंका गांधी द्वारा आवाज उठाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की सरकार जागी थी। प्रियंका गांधी के सोनभद्र दौरे के बाद सीएम योगी भी अगले दिन सोनभद्र पहुंचे थे, और पीड़ितों को सहायता राशि देने का ऐलान किया था। साथ ही मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने का भी उन्होंने आदेश दिया थ।

फिर सोनभद्र जाएंगी प्रियंका गांधी, 13 अगस्त को नरसंहार पीड़ितों से करेंगी मुलाकात

गौरतलब है कि 17 जुलाई को गुर्जर समुदाय के लोगों ने गोंड आदिवासियों पर जमीन के कब्जे को लेकर हमला कर दिया था। गांव के प्रधान यज्ञदत्त गुर्जर ने एक बड़ी जमीन खरीदी थी, लेकिन इस पर पीढ़ियों से आदिवासी खेती कर रहे थे। प्रधान 200 से ज्यादा लोगों को लेकर इसी जमीन पर कब्जा करने के लिए आया था। इस दौरान प्रधान के लोगों ने आदिवासियों पर बंदूक, डंडा, गंडासे और दूसरे हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 24 से ज्यादा घायल हो गए।

फिर सोनभद्र जाएंगी प्रियंका गांधी, 13 अगस्त को नरसंहार पीड़ितों से करेंगी मुलाकात

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 11 Aug 2019, 1:35 PM