शिव'राज' में सीधी जिले में विधवा के साथ क्रूरता, राहुल गांधी बोले- एक और निर्भया, कब तक सहेंगे नारी पर वार?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिव'राज' में अमलिया थाना क्षेत्र में विधवा के साथ हुई दरिंदगी को लेकर ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है - "एक और निर्भया! इसके साथ ही राहुल गांधी ने पूछा है कि - कब तक सहेंगे नारी पर वार?

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

पवन नौटियाल @pawanautiyal

बीजेपी शासित राज्य मध्यप्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार बढ़ रही दुष्कर्म की वारदात को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी चिंता जताई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिव'राज' में अमलिया थाना क्षेत्र में विधवा के साथ हुई दरिंदिगी को लेकर ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है - "एक और निर्भया! इसके साथ ही राहुल गांधी ने पूछा है कि - कब तक सहेंगे नारी पर वार?

आपको बता दें, मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ दरिंदगी की वारदाते लगातार बढ़ रही है। हाल ही में मध्य प्रदेश के सीधी जिले में दरिंदों ने हैवानियत की। जहां एक महिला से तीन दरिंदों ने दरिंदगी करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया। महिला की हालत गंभीर बताई गई है, वहीं तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें, मामला सीधी जिले के अमलिया थाना क्षेत्र का है।

जहां एक विधवा अपने दो बेटों के साथ झोपड़ी बनाकर रहती थी। यहां महिला अपने बच्चों के पालन के लिए चाय की दुकान चलाती थी। खबरों की माने तो शनिवार की रात तीन युवक उस महिला की झोपड़ी के करीब आए और पानी मांगा। महिला ने पानी देने से मना किया तो युवक उसके घर में जबरन दाखिल हो गए और महिला से दरिंदगी करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दिया। महिला की हालत गंभीर है, उसे रीवा के संजय गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां ऑपरेशन कर उसके शरीर से सरिया निकाला गया।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता के के मिश्रा का कहना है कि, "शिवराजसिंह जी, मप्र में भी हाथरस एवं बदायूं की आत्मा का प्रवेश। सीधी में गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में सरिया डाला। सभी राष्ट्रवादी, धर्म के ठेकेदार हुए मूक-बधिर, प्रोटेम स्पीकर भी खामोश, आपका भी ट्वीट नहीं, दोहरे चरित्र की दुहाई कब तक काश, यदि आरोपी.."

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */