भारत जोड़ो यात्रा में सिविल सोसाइटी को जोड़ने पर कांग्रेस की बैठक, राहुल गांधी भी मौजूद, रणनीति पर मंथन जारी

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सिविल सोसायटी के सदस्यों को भी साथ जोड़ना चाहती है। कांग्रेस का मानना है कि ये सद्भावना यात्रा है, ऐसे में वो सभी सिविल सोसाइटी के सदस्यों से भी इसमें जुड़ने की अपील कर रही है।

फोटोः Rahul Gandhi/Facebook
फोटोः Rahul Gandhi/Facebook
user

नवजीवन डेस्क

भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों और इसमें सिविल सोसाइटी को जोड़ने को लेकर आज दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में कांग्रेस की अहम बैठक हो रही है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में सिविल सोसाइटी से जुड़े कई लोगों को भी बुलाया गया है। बैठक में योगेंद्र यादव, अरुणा राय समेत सिविल सोसाइटी के कई प्रमुख सदस्य मौजूद हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में सिविल सोसाइटी को जोड़ने पर कांग्रेस की बैठक, राहुल गांधी भी मौजूद, रणनीति पर मंथन जारी
फोटोः @INCIndia

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस की इस अहम बैठक में पार्टी के तमाम बड़े नेताओं के साथ राहुल गांधी भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक में देश की सिविल सोसाइटी से जुड़े तमाम प्रमुख लोग शामिल हो रहे हैं। बैठक में राहुल गांधी ने सिविल सोसाइटी के सदस्यों की समस्याओं को सुना, जिन्हें यात्रा के दौरान सड़क पर उठाया जाएगा। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के विचार को लेकर सभी को संबोधित भी किया।


बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सिविल सोसायटी के सदस्यों को भी साथ जोड़ना चाहती है। कांग्रेस का मानना है कि ये सद्भावना यात्रा है, ऐसे में वो सभी सिविल सोसाइटी के सदस्यों से भी इसमें जुड़ने की अपील कर रही है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी समेत सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी इस यात्रा से सक्रिय तौर पर जुड़े रहेंगे। खासतौर से राहुल गांधी अपनी सभाओं के जरिए बीजेपी सरकार पर निशाना साधते दिखाई देंगे।

भारत जोड़ो यात्रा में सिविल सोसाइटी को जोड़ने पर कांग्रेस की बैठक, राहुल गांधी भी मौजूद, रणनीति पर मंथन जारी
फोटोः @INCIndia

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से शुरू हो रही है। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक ये यात्रा होगी। ये यात्रा लगभग 12 राज्यों से होकर 3500 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस दौरान कांग्रेस पदयात्रा और रैलियां करेगी। माना जा रहा है कि इसी को लेकर आज की बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में सिविल सोसाइटी से जुड़े कई अहम लोगों के अलावा कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश और अलग-अलग प्रदेशों से आए नेता भी शामिल हुए हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 22 Aug 2022, 5:10 PM
/* */