कांग्रेस महाधिवेशन LIVE: ‘खोखला दावा कर किसानों को फिर से ठगने की कोशिश कर रही है बीजेपी’  

कांग्रेस महाधिवेशन में पेश कृषि प्रस्ताव में कांग्रेस ने देश के मौजूदा कृषि संकट पर गहरी चिंता जताई है। प्रस्ताव में कहा गया है कि कृषि क्षेत्र में जो संकट है वह केंद्र की गलत नीतियों का नतीजा है।

फोटो: प्रमोद पुष्कर्णा
फोटो: प्रमोद पुष्कर्णा
user

नवजीवन डेस्क

17 Mar 2018, 6:49 PM

किसानों की आत्महत्या का वजह एनडीए सरकार की गलत नीतियां है: कृषि प्रस्ताव

महाधिवेशन में पेश कृषि प्रस्ताव में कहा गया है कि आज किसानों को बढ़ते कर्ज, फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने और लागत मूल्य में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने बड़ी संख्या में किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है।

17 Mar 2018, 6:33 PM

कृषि क्षेत्र में संकट वर्तमान एनडीए सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है: कृषि प्रस्ताव

कांग्रेस महाधिवेशन में पेश कृषि प्रस्ताव में कांग्रेस ने देश के मौजूदा कृषि संकट पर गहरी चिंता जताई है। प्रस्ताव में कहा गया है कि वर्तमान में देश के कृषि क्षेत्र में जो संकट है वह केंद्र की गलत और किसान विरोधी नीतियों का नतीजा है।

O

17 Mar 2018, 6:19 PM

बीजेपी ने फसल बीमा योजना के नाम पर निजी बीमा कंपनियों को पहुंचाया फायदा: कृषि प्रस्ताव

कृषि प्रस्ताव में कहा गया कि मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई फसल बीमा योजना ने किसानों की बजाय निजी बीमा कंपनियों को भारी फायदा पहुंचाया है। इसके जरिए बीमा प्रीमियम के नाम पर किसानों से बिना पूछे ही उनके बैंक खातों से जबरन पैसे काटे जा रहे हैं।


17 Mar 2018, 6:16 PM

खोखला दावा कर किसानों को फिर से ठगने की कोशिश कर रही है बीजेपी: कृषि प्रस्ताव

कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन में कृषि, रोजगार और गरीबी उन्मूलन पर पेश प्रस्ताव में कहा गया, “किसानों से किए गए वादे पूरे करने में नाकाम रही बीजेपी सरकार अब वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का खोखला दावा कर किसानों को फिर से ठगने की कोशिश कर रही है।”

17 Mar 2018, 6:14 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कृषि प्रस्ताव पेश किया

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा पेश कृषि प्रस्ताव में कहा गया, “बीजेपी का किसान विरोधी रवैया इसी बात से उजागर होता है कि एनडीए की पिछली और मौजूदा सरकार में कृषि क्षेत्र की विकास दर मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार की तुलना में आधी रह गई है”


17 Mar 2018, 5:53 PM

ये हैं कांग्रेस महाधिवेशन के राजनीतिक प्रस्ताव का अहम बातें

17 Mar 2018, 5:51 PM

कांग्रेस अपनी विरासत को भूलती नहीं हैं: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा अपनी विरासत को भूले बिना परिवर्तन को आत्मसात करने की कांग्रेस की परंपरा रही है।


17 Mar 2018, 4:57 PM

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कांग्रेस को महाधिवेशन के लिए शुभकामनाएं दी हैं

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कांग्रेस पार्टी को महाधिवेशन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामना संदेश में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा बांग्लादेश को दिए गिए उल्लेखनीय सहयोग का जिक्र किया है।

17 Mar 2018, 4:48 PM

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने राहुल गांधी को शुभकामनाएं दीं

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने चीन-भारत के संबंधों के विकास के लिए कांग्रेस द्वारा किए गए सकारात्मक योगदान को याद किया और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।


17 Mar 2018, 4:17 PM

कांग्रेस को बर्बाद करने का षड्यंत्र चल रहा है: सोनिया गांधी

महाधिवेशन को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा, “पिछले 4 साल से कांग्रेस पार्टी को बर्बाद करने का षड्यंत्र चल रहा है। लेकिन वर्तमान अहंकारी सरकार की साजिशों का पर्दाफाश करने का काम कांग्रेस पार्टी कर रही है।”

17 Mar 2018, 4:13 PM

उन राज्यों के कार्यकर्ताओं की तारीफ करना चाहती हूं, जहां कांग्रेस की सरकार नहीं है: सोनिया गांधी

कांग्रेस महाधिवेशन को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा, “मैं उन राज्यों के कार्यकर्ताओं की सच्चे दिल से तारीफ करना चाहती हूं, जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार नहीं है। तमाम तरह के अत्याचारों का सामना करने के बावजूद वे डटे हुए हैं।”


17 Mar 2018, 3:27 PM

कांग्रेस न कभी झुकी है, न कभी झुकेगी: सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार यूपीए की योजनाओं को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार साम दाम दंड भेद का इस्तेमाल कर कांग्रेस को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस कभी न झुकी है और न झुकेगी।

17 Mar 2018, 3:16 PM

साल 2004 में हमने वो हासिल किया जो लोगों को असंभव लग रहा था: सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने कहा कि साल 2004 में हमने वो हासिल किया जो लोगों को असंभव लग रहा था। 2009 में हम सत्ता में आए। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के नेतृत्व में हमारी 5 सालों की मेह‍नत ने 2009 में और बड़ी जीत दिलाई। यूपीए अध्यक्ष ने कहा, अब वक्त आ गया है कि‍ कांग्रेस राहुल गांधी के साथ मिलकर आगे बढ़े।


17 Mar 2018, 3:15 PM

मैं राजनीति में कभी नहीं आना चाहती थी: सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने कहा कि परिस्थ‍ितियों ने मुझे राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया, जबकि मैं इस दुनिया में आना नहीं चाहती थी। 2003 में हमने सामान विचार वाली पार्ट‍ियों के साथ काम करना शुरू किया और 2004 में उसका नतीजा हमें मिला।

17 Mar 2018, 3:11 PM

कांग्रेस की जीत देश की जीत होगी: सोनिया गांधी

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस महाधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 की लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत देश की जीत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर जीतेगी।


17 Mar 2018, 2:43 PM

महाधिवेशन में 'सच की शक्ति' विषय पर पैनल चर्चा

17 Mar 2018, 2:59 PM

गांधी जी ने भारतीय भाषाओं के महत्व को समझा और नवजीन प्रेस से हिंदी में अखबार निकालाः मृणाल पांडे

पैनल चर्चा में भाग लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार मृणाल पांडे ने कहा कि हमें हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं को महत्व देना चाहिए। उन्होंने इस संदर्भ में नवजीवन प्रेस के इतिहास की चर्चा की। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं के महत्व को समझते हुए नवजीवन प्रेस से हिंदी में अखबार प्रकाशित किया। मृणाल पांडे ने मीडियाकर्मियों पर हमलों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में पत्रकारों पर जो हमले होते हैं, उनमें से 99 प्रतिशत हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं के पत्रकारों पर ही होते हैं।


17 Mar 2018, 2:51 PM

इस सरकार के जाने के साथ ही मीडिया का दुरुपयोग होना समाप्त हो जाएगाः कपिल सिब्बल

महाधिवेशन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि आज मीडिया के दुरुपयोग के कई मामले देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार के सत्ता से हटने के साथ ही मीडिया का दुरुपयोग होना बंद हो जाएगा।

17 Mar 2018, 2:47 PM

मीडिया लोगों की सोच को तय करती हैः कुमार केतकर

महाधिवेशन में मीडिया की भूमिका पर जारी पैनल चर्चा का संचालन कर रहे वरिष्ठ पत्रकार कुमार केतकर ने कहा कि मीडिया आज लोगों की सोच को तय कर रही है।


17 Mar 2018, 2:29 PM

राजनीति में मीडिया की भूमिका पर पैनल चर्चा शुरू

कांग्रेस महाधिवेशन में राजनीति में मीडिया की भूमिका पर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया जा रहा है। इस चर्चा का संचालन वरिष्ठ पत्रकार कुमार केतकर कर रहे हैं। चर्चा में कांग्रेस के आईटी सेल के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव, प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार मृणाल पांडे और राजीव गौड़ा भाग ले रहे हैं।

17 Mar 2018, 2:13 PM

धवनिमत से पारित हुआ राजनीतिक प्रस्ताव

कांग्रेस महाधिवेश में पेश राजनीतिक प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित कर दिया गया है। राजनीतिक प्रस्ताव का सभी कांग्रेस डेलीगेट्स ने एक स्वर में समर्थन किया। जिसके बाद इस प्रस्ताव को बिना किसी संशोधन के पारित कर दिया गया। लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाधिवेशन में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया था। प्रस्ताव में देश में फिर से मत-पत्रों पर आधारित चुनाव कराने पर चुनाव आयोग से विचार करने की मांग की गई है।


17 Mar 2018, 12:23 PM

कांग्रेस महाधिवेशन देखें वीडियो

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के महाधिवेशन को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में नफरत फैलाई जा रही है, लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में एक-दूसरे को आपस में लड़वाया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को जोड़ने की बात की है। पार्टी नए तरीके से आगे बढ़ेगी, युवा लोगों के साथ-साथ वरिष्ठ नेताओं को साथ में लेकर पार्टी आगे बढ़ेगी।

उन्होंने आगे कहा कि देश को सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही आगे ले जा सकती है। जब किसान, मजदूर, गरीब लोग मोदी सरकार की तरफ देखते हैं तो उन्हें रास्ता नहीं दिखता है। बीजेपी वाले हमेशा नफरत की बात करते है, लेकिन हमारी पार्टी प्यार की बात करती है।

17 Mar 2018, 1:54 PM

कांग्रेस महाधिवेशन में पेश किए गए राजनीतिक प्रस्ताव की अहम बातें

  • नौकरियों में कमजोर वर्ग के लिए सिर्फ आरक्षण से सामाजिक समानता और मौकों की समानता के लक्ष्य को पाया नहीं जा सकता, वंचितों के सशक्तीकरण की जिम्मेदारी सरकार के साथ-साथ प्राइवेट क्षेत्र पर भी है।
  • ईवीएम से संभावित छेड़छाड़ के संदेहों के मद्देनजर चुनाव आयोग को फिर से मत-पत्र आधारित चुनाव कराने पर विचार करना चाहिए।
  • संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण का पार्टी समर्थन करती है और चाहती है कि सरकार ऐसा करने के लिए विधेयक लाए।
  • पार्टी चाहती है कि सरकार पीएम द्वारा आंध्र प्रदेश को दिए आश्वासन को पूरा करे और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के नियमों को लागू करे।
  • राजनीतिक प्रस्ताव में न्यायपालिका के भीतर मौजूद नाराजगी और सुप्रीम कोर्ट और सरकार के बीच को भी रेखांकित किया गया है और जल्द से जल्द न्यायिक सुधार करने पर जोर दिया गया है।
  • पार्टी ने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार ने जो वन अधिकार कानून, 2005 पास कराया था उसे पिछले 4 सालों में ठीक से लागू नहीं किया गया। कांग्रेस चाहती है कि इसे जल्द से जल्द प्रभावशाली ढंग से लागू किया जाए।
  • कांग्रेस ने समान नागरिक के तौर पर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दुहराया और कहा, “लोगों को यह कहा जाना कतई स्वीकार नहीं है कि उन्हें क्या खाना और क्या पहनना चाहिए।
  • राजनीतिक प्रस्ताव में आरएसएस और बीजेपी को स्वतंत्रता आंदोलन में गैर-भागीदारों की विरासत को संभालने वाला बताया गया और कहा गया कि सामाजिक एकता, सेकुलरिज्म और संवैधानिक लोकतंत्र के प्रति कांग्रेस अपनी प्रतिबद्धता दुहराती है।

17 Mar 2018, 1:47 PM

कांग्रेस महाधिवेशन में आगे का कार्यक्रम

  • 2 बजे 'सच की शक्ति' पर हिंदी में चर्चा होगी।
  • 3 बजे सोनिया गांधी महाधिवेशन को संबोधित करेंगी।
  • 3:30 बजे कैप्टन अमरिंदर सिंह महाधिवेशन में कृषि प्रस्ताव पेश करेंगे।
  • शाम 6 बजे ‘साझा भविष्य’ पर हिंदी में चर्चा होगी।
17 Mar 2018, 1:05 PM

कांग्रेस महाधिवेशन की कुछ खास तस्वीरें देखें

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
कांग्रेस नेताओं से मिलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
महाधिवेशन में झंडा फहराने के बाद अभिवादन स्वीकार करते हुए राहुल गांधी
फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
कांग्रेस नेताओं से मिलती हुईं यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी

17 Mar 2018, 12:37 PM

कांग्रेस महाधिवेशन में पेश हुआ राजनीतिक प्रस्ताव का मसौदा

कांग्रेस महाधिवेशन LIVE: ‘खोखला दावा कर किसानों को फिर से ठगने की कोशिश कर रही है बीजेपी’  
सामाजिक न्याय
कांग्रेस महाधिवेशन LIVE: ‘खोखला दावा कर किसानों को फिर से ठगने की कोशिश कर रही है बीजेपी’  
न्यायपालिका
कांग्रेस महाधिवेशन LIVE: ‘खोखला दावा कर किसानों को फिर से ठगने की कोशिश कर रही है बीजेपी’  
आरएसएस-बीजेपी
कांग्रेस महाधिवेशन LIVE: ‘खोखला दावा कर किसानों को फिर से ठगने की कोशिश कर रही है बीजेपी’  
राजनीतिक प्रस्ताव
कांग्रेस महाधिवेशन LIVE: ‘खोखला दावा कर किसानों को फिर से ठगने की कोशिश कर रही है बीजेपी’  
पारदर्शिता और जवाबदेही
कांग्रेस महाधिवेशन LIVE: ‘खोखला दावा कर किसानों को फिर से ठगने की कोशिश कर रही है बीजेपी’  
आर्थिक सुधार 
17 Mar 2018, 12:26 PM

मोदी सरकार को देश की जनता पराजित करने जा रही है: सचिन पायलट

कांग्रेस महाधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि जिन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया है उन्हें देश की जनता 2019 लोकसभा चुनाव में हराने जा रही है।


17 Mar 2018, 12:24 PM

महाधिवेशन को संबोधित कर रहे हैं युवा नेता सचिन पायलट

सचिन पायलट ने कहा कि देशभर में भेदभाव की राजनीति अपनाई जा रही है। हमें भाईचारे के साथ काम करना होगा।

17 Mar 2018, 12:08 PM

देश में नए युग की शुरूआत: अशोक गहलोत


17 Mar 2018, 12:03 PM

मोदी सरकार लोकतंत्र के लिए खतरा: खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाई और लोकतंत्र को स्थापित करने में मदद की। यह लोकतंत्र ही है जिसने पीएम मोदी को सत्ता दिलाई। विडम्बना यह है कि उन्ही की सरकार अब लोकतंत्र के लिए खतरा बन गई है।”

17 Mar 2018, 11:51 AM

कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए काफी काम किया: खड़गे


17 Mar 2018, 11:37 AM

योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश नहीं संभल रहा: खड़गे

कांग्रेस नेत मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, “यूपी के सीएम कर्नाटक में प्रचार कर रहे हैं, लेकिन उनसे अपना घर नहीं संभल रहा है।” खड़गे ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह बीजेपी और आरएसएस के लोग घर-घर जाकर प्रचार करते हैं, उसी तरह हमें भी काम करना होगा।

17 Mar 2018, 11:27 AM

महाधिवेशन में मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया

महाधिवेशन में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने देश में विकास का काफी काम किया। उन्होंने कहा कि देश में आज अनाज की खदानें हैं, इसरो की शुरुआत, कंप्यूटर कांग्रेस के राज में शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे विरोधियों को कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ विकास दिखाई नहीं दे रहा है। खड़गे ने कहा कि सिर्फ चायवाला होने से कुछ नहीं होता, देश के लिए कुछ करना भी पड़ता है। आज देश में हर आदमी परेशान है।


17 Mar 2018, 11:26 AM

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “ हम उन्हें बता देना चाहते हैं कि नेहरू ने पंचवर्षीय योजना की शुरूआत की। लेकिन जब बीजेपी आई तो उसने योजना आयोग का नाम बदल कर नीति आयोग रख दिया। हमने देश में बड़े-बड़े उद्योग लगए। हमारे वक्त में ही डैम बने।”

17 Mar 2018, 11:20 AM

कांग्रेस पार्टी युवाओं को रास्ता दिखा सकती है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि युवा मोदी जी की तरफ देखता तो उन्हें रास्ता नहीं दिखता, कांग्रेस पार्टी युवाओं को रास्ता दिखा सकती है।


17 Mar 2018, 11:16 AM

अतीत और विरासत को भूले बिना परिवर्तन को गले लगाना कांग्रेस की परंपरा: राहुल गांधी

17 Mar 2018, 11:12 AM

कांग्रेस पार्टी देश को एकजुट कर सकती है: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ एक चिह्न (कांग्रेस पार्टी का चिह्न) देश को एकजुट कर सकती है और हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को जोड़ने की बात की है। राहुल गांंधी ने कहा कि पार्टी नए तरीके से आगे बढ़ेगी।


17 Mar 2018, 11:05 AM

देश सभी धर्मों का है: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यहा देश सभी का है और सभी धर्मों के मानने वालों का है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जो भी काम करेगी सभी के लिए करेगी।

17 Mar 2018, 11:02 AM

राहुल गांधी ने पार्टी के सभी नेताओं को एक साथ लेकर चलने का संदेश दिया

राहुल गांधी ने कहा कि मेरा काम पार्टी के युवा और वरिष्ठ नेताओं को एकजुट करना है। देश थक चुका है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी अब सही रास्ता दिखा सकती है। हम प्यार और भाईचारे की बात करते हैं और वे नफरत फैलाने की बात करते हैं।


17 Mar 2018, 10:57 AM

देश में एक दूसरे को लड़वाने का काम किया जा रहा है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी नई तरीके से आगे बढ़ेगी और युवा लोग पार्टी को चलाएंगे। वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर ही पार्टी आगे बढ़ेगी।

17 Mar 2018, 10:54 AM

महाधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश को बांटने और गुस्सा फैलाने का काम किया जा रहा है। जबकि कांग्रेस जोड़ने का काम करेगी।


17 Mar 2018, 10:52 AM

महाधिवेशन में कांग्रेस के दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई

17 Mar 2018, 10:50 AM

कांग्रेस महाधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए विदेशों से भी कई नेता पहुंचे हैं


17 Mar 2018, 10:48 AM

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया

महाधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानियों को शॉल देकर उनका स्वागत किया।

17 Mar 2018, 10:41 AM

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं

कांग्रेस के महाधिवेशन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी पिछले एक दशक में दलितों और पिछड़ों की आवाज बन गए हैं। उन्होंने कहा कि देश की सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा करना अब राहुल गांधी के हाथ में है।


17 Mar 2018, 10:38 AM

महाधिवेशन स्थल पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी का स्वागत

कांग्रेस महाधिवेशन स्थल पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का स्वागत किया गया। पीसी चाको और अजय माकन ने राहुल गांधी का स्वागत किया। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का कर्नाटक के सीएम सिद्धरामैया ने स्वागत किया। वहीं शीला दीक्षित ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्वागत किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
राहुल गांधी का स्वागत
17 Mar 2018, 10:28 AM

राहुल गांधी ने कांग्रेस महाधिवेशन का किया उद्घाटन


17 Mar 2018, 10:26 AM

महाधिवेशन स्थल पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जोरदार स्वागत

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी महाधिवेशन स्थल पर पहुंच गए हैं। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उकना जोरदार स्वागत किया। फिलहाल राहुल गांधी पार्टी के नेताओं से मिल रहे हैं।

17 Mar 2018, 10:17 AM

सोनिया गांधी और राहुल गांधी महाधिवेशन स्थल पर पहुंचे

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित महाधिवेशन स्थल पर पहुंच गए हैं।

कांग्रेस महाधिवेशन LIVE: ‘खोखला दावा कर किसानों को फिर से ठगने की कोशिश कर रही है बीजेपी’  

17 Mar 2018, 10:15 AM

कांग्रेस सभी भारतीयों की पार्टी है: सीपी जोशी

17 Mar 2018, 9:59 AM

महाधिवेशन शुरू होने से पहले‏ मोदी सरकार के खिलाफ 5 बुकलेट जारी

फोटो: नवजीवन
फोटो: नवजीवन
मोदी सरकार के खिलाफ बुकलेट

17 Mar 2018, 9:45 AM

कांग्रेस महाधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम पहुंचे

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
17 Mar 2018, 9:40 AM

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल बदलकर हुआ @RahulGandhi

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना ट्विटर हैंडल @OfficeOfRG से बदलकर @RahulGandhi कर लिया है।

कांग्रेस महाधिवेशन LIVE: ‘खोखला दावा कर किसानों को फिर से ठगने की कोशिश कर रही है बीजेपी’  

17 Mar 2018, 9:28 AM

महाधिवेशन में राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाधिवेशन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अगले दो दिनों में आपके साथ बातचीत करने और अनुभवों को साझा करने के लिए मैं उत्सुक हूं। जो एक मजबूत और अधिक सक्रिय कांग्रेस पार्टी बनाने में हमारी सहायता करेंगे।”

17 Mar 2018, 9:26 AM

इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में उत्सव जैसा माहौल है, देखें वीडियो


17 Mar 2018, 9:24 AM

महाधिवेशन में कांग्रेस नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी

कांग्रेस महाधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, सलमान खुर्शीद, शशि थरूर, हरीश रावत और अभिषेक मनु सिंघवी पहुंच गए हैं।

17 Mar 2018, 9:03 AM

महाधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए राज बब्बर और पीसी चाको इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम पहुंचे

कांग्रेस महाधिवेशन LIVE: ‘खोखला दावा कर किसानों को फिर से ठगने की कोशिश कर रही है बीजेपी’  

17 Mar 2018, 9:00 AM

महाधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम पहुंचे

कांग्रेस महाधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए मध्य प्रदेश से कांग्रेस नेता कमल नाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम पहुंच गए हैं।

कांग्रेस महाधिवेशन LIVE: ‘खोखला दावा कर किसानों को फिर से ठगने की कोशिश कर रही है बीजेपी’  
17 Mar 2018, 8:49 AM

वरिष्ठ नेता एके एंटनी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन पहुंचे

कांग्रेस महाधिवेशन LIVE: ‘खोखला दावा कर किसानों को फिर से ठगने की कोशिश कर रही है बीजेपी’  

कांग्रेस महाधिवेशन के आयोजन स्थल पर नेताओं का आना शुरू हो गया है। वरिष्ठ नेता एके एंटनी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन समेत कई पहुंच चुके हैं।


17 Mar 2018, 8:47 AM

उत्सव जैसा माहौल है कांग्रेस महाधिवेशन में

कांग्रेस महाधिवेशन LIVE: ‘खोखला दावा कर किसानों को फिर से ठगने की कोशिश कर रही है बीजेपी’  
17 Mar 2018, 8:43 AM

आयोजन स्थल पर जुटने लगे हैं कांग्रेस नेता, देखें तस्वीरें

कांग्रेस महाधिवेशन LIVE: ‘खोखला दावा कर किसानों को फिर से ठगने की कोशिश कर रही है बीजेपी’  
कांग्रेस महाधिवेशन LIVE: ‘खोखला दावा कर किसानों को फिर से ठगने की कोशिश कर रही है बीजेपी’  

17 Mar 2018, 8:36 AM

साढ़े दस बजे होगा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का उद्घाटन भाषण

दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आज कांग्रेस महाधिवेशन के विभिन्न सत्र होंगे। महाधिवेशन 9 बजे से शुरू होगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी साढ़े दस बजे उद्घाटन भाषण देंगे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia