कांग्रेस ने चुनाव में कथित धोखाधड़ी के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन आठ अगस्त तक स्थगित, सुरजेवाला ने दी जानकारी

कांग्रेस ने बेंगलुरु में मंगलवार को प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। यह प्रदर्शन 2023 के विधानसभा चुनाव में बेंगलुरु की महादेवपुरा विधानसभा सीट में कथित तौर पर मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेरफेर के खिलाफ किया जा रहा है।

NEET में धांधली के खिलाफ छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, देश भर में विरोध-प्रदर्शन का किया ऐलान
i
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस ने सोमवार को घोषणा की कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के मद्देनजर चुनाव में कथित धोखाधड़ी के खिलाफ पांच को अगस्त को यहां प्रस्तावित प्रदर्शन को आठ अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है।

कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी मंगलवार को यहां प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले थे।

कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सोरेन का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘प्रदर्शन यथावत रहेगा, लेकिन इसे आठ अगस्त तक स्थगित कर दिया गया है।’’


इस दौरान उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख डी. के. शिवकुमार मौजूद थे।

कांग्रेस ने बेंगलुरु में मंगलवार को प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। यह प्रदर्शन 2023 के विधानसभा चुनाव में बेंगलुरु की महादेवपुरा विधानसभा सीट में कथित तौर पर मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेरफेर के खिलाफ किया जा रहा है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia