कांग्रेस अध्यक्ष ने अजय माकन को पार्टी का नया कोषाध्यक्ष बनाया, पवन कुमार बंसल की लेंगे जगह

पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन पहले दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके है। वह दिल्ली में शीला दीक्षित सरकार में कई वर्षों तक मंत्री भी रहे हैं। अजय माकन राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में कांग्रेस के प्रभारी भी रह चुके हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने अजय माकन को पार्टी का नया कोषाध्यक्ष बनाया
कांग्रेस अध्यक्ष ने अजय माकन को पार्टी का नया कोषाध्यक्ष बनाया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता अजय माकन को पार्टी का नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से रविवार को माकन की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया। माकन वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे, जिन्होंने निजी कारणों से कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अजय माकन को तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी निवर्तमान कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल के योगदान की सराहना करती है।


पार्टी नेताओं के मुताबिक, पवन कुमार बंसल ने पिछले महीने निजी कारणों से पद से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन पहले दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके है। वह दिल्ली में शीला दीक्षित सरकार में कई वर्षों तक मंत्री भी रहे हैं। अजय माकन राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में कांग्रेस के प्रभारी भी रह चुके हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia