कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पार्टी मुख्यालय में लगाया जनता दरबार, देश भर से आए कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद खड़गे ने कहा कि कांग्रेस देश की ताकत है। हमारे मेहनती कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं। आज मैंने पार्टी मुख्यालय में पार्टी के कई कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनसे पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करने की अपील की।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पार्टी मुख्यालय में देश भर से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पार्टी मुख्यालय में देश भर से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में 'जनता दरबार' का आयोजन किया। इस दौरान खड़गे ने पार्टी मुख्यालय में देश के विभिन्न हिस्सों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की और बातचीत की। खड़गे ने उन लोगों से भी मुलाकात की, जिन्होंने उनसे कोई मिलने का समय नहीं लिया था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद खड़गे ने कहा, "कांग्रेस देश की ताकत है। हमारे मेहनती कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं। आज मैंने पार्टी मुख्यालय में पार्टी के कई कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनसे पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करने की अपील की। मुझे लोगों का मिजाज पता चल गया है। आगे भी ऐसे ही मिलते रहेंगे।"


यह चौथी बार है, जब मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने कार्यालय में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। खड़गे ने पिछले साल अक्टूबर में नए पार्टी प्रमुख का पदभार संभाला था। पार्टी में शीर्ष पद के लिए हुए चुनाव के बाद उन्हें नया पार्टी अध्यक्ष चुना गया था। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद वह पार्टी कार्यालय के साथ-साथ अपने आवास पर पार्टी भी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलते रहे हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia