हिमाचल: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने शिमला पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया स्वागत

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रदेश की अध्यक्ष, नेता और सारे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की, यह जनता की जीत है। एक एक करके सारे काम होंगे। यह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं है, सबने एक होकर काम किया और यह उसका परिणाम है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

हिमाचल प्रदेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शिमला पहुंच गए हैं। हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली हेलीपैड पर मल्लिकार्जुन खड़गे और अशोक गहलोत का स्वागत किया।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “प्रदेश की अध्यक्ष, नेता और सारे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की, यह जनता की जीत है। एक एक करके सारे काम होंगे। यह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं है, सबने एक होकर काम किया और यह उसका परिणाम है।"


इस मौके पर सीएम गहलोत ने कहा, “आज तो मौसम भी बहुत खुशनुमा हो गया है, आज शपथ ग्रहण समारोह भी बेहद शानदार होगा। नेता, कार्यकर्ता में जश्न का माहौल है। एक नई शुरुआत हो रही है। हिमाचल के साथ आने वाला वक्त और बी मजबूत होगा।”

शपथ ग्रहण से पहले शिमला में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “यह खुशी की बात है, सुक्खू जी को पार्टी ने मौका दिया है, हिमाचल में पार्टी ने जो भी वादे किए हैं हमें उम्मीद है कि सुक्खू जी उन्हें पूरा करेंगे। यह एक सकारात्मक बदलाव है। यहां के लोग कांग्रेस को हमेशा से चाहते हैं।”

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आज दोपहर 1:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उन्होंने ट्वीट कर शपथ ग्रहण समारोह के लिए लोगों को आमंत्रित किया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia