कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले- न्यायपालिका की सेवा करने के साथ संवैधानिक मूल्यों को बरकार रखने में सक्षम हैं CJI गवई
न्यायमूर्ति गवई को राष्ट्रपति भवन में एक संक्षिप्त समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। उन्होंने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की जगह ली जो 65 वर्ष की उम्र पूरी होने पर मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने के बाद न्यायमूर्ति बी आर गवई को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह उत्कृष्टता के साथ न्यायपालिका की सेवा करते हुए संवैधानिक मूल्यों को बरकरार रखने में सक्षम हैं। न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने बुधवार को देश के 52वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली।
न्यायमूर्ति गवई को राष्ट्रपति भवन में एक संक्षिप्त समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। उन्होंने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की जगह ली जो 65 वर्ष की उम्र पूरी होने पर मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए।
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत के 52वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने के लिए न्यायमूर्ति बी.आर. गवई को शुभकामनाएं। भारत के प्रधान न्यायाधीश का पद अत्यधिक जिम्मेदारी, सार्वजनिक जांच और अपेक्षाओं से भरा होता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘न्यायमूर्ति गवई के प्रतिष्ठित करियर से पता चलता है कि वह इस प्रतिष्ठित पद को संभालने और उत्कृष्टता के साथ न्यायपालिका की सेवा करने और संविधान में निहित मूल्यों को बनाए रखने में सक्षम हैं।’’
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
