पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले राहुल गांधी, कई मसलों पर की चर्चा

दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले और उनकी शिकायतें सुनीं। बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता राहुल गांधी से मिलने पहुंचे थे।

फोटो: Twitter@INCIndia
फोटो:Twitter@INCIndia
user

नवजीवन डेस्क

चार दिवसीय कर्नाटक दौरे से लौटने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार यानी 14 फरवरी को दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्तओं से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस मुख्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकता पहुंचे और अपनी बातें कांग्रेस अध्यक्ष को सुनाईं।

यह दूसरी बार है जब राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले। इससे पहले 7 फरवरी को वे पहली बार कांग्रेस दफ्तर में आम लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले थे। उस दौरान भी उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे। इनमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपनी शिकायत लेकर पहुंचे कई आम लोग भी शामिल थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia