राहुल गांधी ने मुंशी प्रेमचंद के आलेख के जरिए सांप्रदायिकता पर किया कटाक्ष, बीजेपी पर इशारों में साधा निशाना

राहुल गांधी ने मुंशी प्रेमचंद के एक आलेख के जरिए सांप्रदायिकता पर कटाक्ष करते हुए इशारों ही इशारों में बीजेपी पर निशाना साधा है। आलेख के एक हिस्से को साझा करते हुए उन्हें लिखा, सांप्रदायिकता हमेशा संस्कृति की दुहाई दिया करती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सांप्रदायिकता पर कटाक्ष किया है। उन्होंने देश में फैली सांप्रदायिकता को लेकर इशारों ही इशारों में बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने लेखक मुंशी प्रेमचंद के एक आलेख का हिस्सा ट्वीट कर कहा, “सांप्रदायिकता सदैव संस्कृति की दुहाई दिया करती है। उसे अपने असली रूप में निकलने में शायद लज्जा आती है, इसलिए वह उस गधे की भांति, जो सिंह की खाल ओढ़कर जंगल में जानवरों पर रौब जमाता फिरता था, संस्कृति का खोल ओढ़कर आती है। हिंदुस्तान के महानतम लेखक मुंशी प्रेमचंद की याद को प्रणाम।”

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष ने जिस आलेख के हिस्से को ट्वीट किया है। वह मुंशी प्रेमचंद्र के ‘सांप्रदायिकता और संस्कृति’ शीर्षक के आलेख से लिया गया है। प्रेमचंद ने इसे 1934 में लिखा था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 03 Aug 2018, 1:10 PM