मुंबई: पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने में जुटे राहुल गांधी, कहा, कार्यकर्ता पार्टी की आत्मा हैं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी का दिल और आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हमारी पैदल सेना की तरह हैं, जो पार्टी को अपनी निस्वार्थ सेवा के साथ सम्मानित करते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की कवायद में जुट गए हैं। इसी के तहत आज कांग्रेस अध्यक्ष मुंबई में कोरेगांव के नैशनल एग्जिबिशन सेंटर में पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संपर्क करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मुंबई के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष संपर्क नंबर जारी करेंगे। इस नंबर पर मुंबई के कार्यकर्ता-नेता सीधे राहुल गांधी से संपर्क कर सकेंगे। कार्यकर्ताओं को इस नंबर पर सिर्फ अपना वोटर आईडी कार्ड बताना होगा, उसके बाद राहुल गांधी खुद या फिर उनके दफ्तर से सीधे कांग्रेस कार्यकर्ता को फोन जाएगा और वह अपानी बात रख सकेगा।

मुंबई में कार्यकर्ताओं से संपर्क करने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, “जमीन से जुड़े कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी का दिल और आत्मा हैं। कार्यकर्ता हमारी पैदल सेना हैं, जो पार्टी को अपनी निस्वार्थ सेवा के साथ सम्मानित करते हैं।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे लिखा, “आज मैं मुंबई में अपने बूथ स्तर के हजारों कार्यकर्ताओं और नेतओं से संपर्क करने के लिए आया हूं।”

कांग्रेस लगातार बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को लेकर अग्रसर है। पार्टी ने बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से संवाद स्थापित करने की योजना बनाई है। इसी योजना के तहत मुंबई में राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष संपर्क नंबर जारी करेंगे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 12 Jun 2018, 2:30 PM