कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, हाल में हुई थीं कोराना संक्रमित

इस महीने की शुरुआत में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। पार्टी ने बताया था कि वह अपने आवास पर ही आइसोलेशन में इलाज करवा रही हैं। साथ ही पार्टी अध्यक्ष ने हाल में संपर्क में आए सभी लोगों से अपनी जांच कराने का आग्रह किया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी ने बताया है कि उन्हें कोरोना से जुड़ी समस्याओं के कारण निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर उनके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी है। सुरजेवाला ने ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष को आज कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में रखा जाएगा।


रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी अध्यक्ष की चिंता कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि हम कांग्रेस के सभी पुरुष और महिला कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी शुभचिंतकों को उनकी चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। पार्टी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि श्रीमती गांधी अपने आवास पर ही आइसोलेशन में इलाज करवा रही हैं। साथ ही पार्टी अध्यक्ष ने हाल में संपर्क में आए सभी लोगों से अपनी जांच कराने का आग्रह किया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia