'देश में कम हुई महंगाई', ये बताने वाले मोदी के मंत्री पीयूष गोयल को कांग्रेस ने घेरा, 3 साल के आंकड़े जारी कर कसा तंज

कांग्रेस ने कहा कि अक्टूबर 2019 में जो पॉम ऑयल 75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था वह अक्टूबर 2022 में 118 रुपये प्रति लीटर हो गया है। उसी तरह जो वनस्‍पति घी 2019 में 77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था वह अक्टूबर 2022 में 143 रुपये लीटर बिक रहा है।

Getty Images
Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

महंगाई ने देश में आम जनता का जीना दूभर कर रखा है। त्योहार का सीजन है। इस बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने खाने पीने से जुड़ी चीजों का अगस्त 2022 से सितंबर 2022 का तुलनात्मक आंकड़ा ट्वीट कर यह बताने की कोशिश की कि त्योहार के मौसम में महंगाई कम हुई है। मोदी के मंत्री पर कांग्रेस पार्टी ने आंकड़ों के जरिए निशाना साधा है। कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2019 से 2 अक्टूबर 2022 तक का आंकड़ा पेश करते हुए बताया कि देश में आखिर खाने-पीने की चीजें इन तीन सालों में कितनी महंगी हो गई हैं।

कांग्रेस द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2019 में जो पॉम ऑयल 75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था वह अक्टूबर 2022 में 118 रुपये प्रति लीटर हो गया है। उसी तरह जो वनस्‍पति घी 2019 में 77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था वह अक्टूबर 2022 में 143 रुपये लीटर बिक रहा है। इसी तरह कांग्रेस ने खाने-पीने से जुड़ी चीजों के कई और आंकड़े पेश किए हैं।


कांग्रेस पार्टी ने रोजमर्रा की जरूरते में आने वाली चीजों का आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले तीन सालों में महंगाई कितनी बढ़ी है। कांग्रेस पार्टी ने बताया कि 2 अक्‍टूबर 2019 को मूंगफली का तेल 130 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था जो 2 अक्‍टूबर 2022 को बढ़कर 185 रुपये प्रति लीटर हो गया। इसी तरह अक्टूबर 2019 में जो दूध 44 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था वो अक्टूबर 2022 में बढ़कर 53 प्रति लीटर हो गया। इनके अलावा भी कांग्रेस पार्टी ने कई अन्य चीजों की रेट लिस्ट जारी कर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है।

दरअसल केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 3 अक्टूबर को बहुत ही चालाकी से अपने ट्वीट में खाने-पीने की चीजों से जुड़ा एक महीने का आंकड़ा पेश करते हुए यह बताया कि महंगाई कितनी कम हुई है। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि आखिर पिछल दो से तीन सालों में खाने पीने की चीजों के दाम कितने बढ़े और कितने कम हुए। अगर वह दो से तीन साल के आंकड़े जनता के सामने रखते तब असल तस्वीर सामने आ जाती।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia