BBC दफ्तर पर IT रेड को कांग्रेस ने बताया 'अघोषित आपातकाल', कहा- पहले डॉक्यूमेंट्री की बैन, अब BBC पर पड़ा छापा

कांग्रेस ने कहा कि पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई फिर उसे बैन कर दिया गया। अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। यह अघोषित आपातकाल है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली और मुंबई में बीबीसी दफ्तर पर इनकम टैक्स के छापे की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। फिलहाल इनकम टैक्स की टीम सर्च कर रही है। बीबीसी ने अपने कर्मचारियों को ऑफिस आने से मना कर दिया है। वहीं दफ्तर में किसी के भी आने जाने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है।

आपको बता दें, BBC के मुंबई में दो दफ्तर हैं। एक बीकेसी और दूसरा खार में। इनकम टैक्स के अफसर बीकेसी दफ्तर पर पहुंचे हैं। कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया गया है। वहीं दिल्ली में बीबीसी का दफ्तर इमारत के 5वें और 11वें फ्लोर पर है, दोनों फ्लोर पर आईटी के अफसर मौजूद हैं। दिल्ली दफ्तर के दोपहर की शिफ्ट के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा गया है।

BBC दफ्तर पर IT रेड को कांग्रेस ने बताया 'अघोषित आपातकाल', कहा- पहले डॉक्यूमेंट्री की बैन, अब BBC पर पड़ा छापा

वहीं कांग्रेस ने इस रेड को अघोषित आपातकाल बताया है। बीबीसी के ऑफिस में आयकर विभाग की ओर से की गई छापेमारी को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई फिर उसे बैन कर दिया गया। अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। यह अघोषित आपातकाल है।


कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि बीबीसी ऑफिस में आईटी रेड पर केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि यहां हम अडानी मसले पर जेपीसी की मांग कर रहे हैं और सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी हुई है। विनाश काले विपरीत बुद्धि।

आपको बता दें, पिछले दिनों बीबीसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों पर एक डाक्यूमेंट्री जारी की थी, जिसको लेकर देश में विवाद की स्थिति बनी थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia