शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की लहर, 34 वार्ड में से 24 पर जीत, BJP सिर्फ 9 सीट पर सिमटी

शिमला नगर निगम के 2017 के चुनावों में बीजेपी ने 34 वार्डो में पहली बार 17 वार्ड जीतकर नगर निकाय कांग्रेस से छीन लिया था। कांग्रेस ने 12 वार्ड, सीपीएम ने एक और निर्दलीय ने चार वार्ड जीते थे।

शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 34 वार्ड में से 24 पर जीत दर्ज की
शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 34 वार्ड में से 24 पर जीत दर्ज की
user

नवजीवन डेस्क

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद राजधानी शिमला के नगर निगम चुनाव में भी बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। 34 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 24 सीट हासिल की है। बीजेपी सिर्फ 9 वार्ड में ही सिमट गई है। वहीं, लेफ्ट को एक वार्ड में जीत मिली है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जीत पर कहा, ''मिनी हिमाचल के नाम से मशहूर शिमला के सभी लोगों का मैं शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हमने 10 साल में पहली बार नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। लोगों ने भरोसा दिखाया है। हमें और हमें उनकी सेवा करनी है।

शिमला में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी ने सभी विजेताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शिमला के नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत के लिए प्रदेश के हमारे सभी बब्बर शेर कार्यकर्ताओं, नेताओं, सदस्यों को बहुत बधाई। हिमाचल सरकार ने लोगों को दी गारंटी पूरी कर वादा निभाया, तभी शिमला ने कांग्रेस पर भरोसा जताया। अब कर्नाटक में, 5 गारंटी की बारी है।


44,161 महिलाओं सहित कुल 93,920 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के हकदार थे। आधे वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। बीजेपी ने 23 वार्डो में महिला उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस ने 18 वार्डो में। दोनों पार्टियां सभी 34 वार्डो में चुनाव लड़ रही थीं। वहीं आप और सीपीएम ने क्रमश: 21 और चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। जहां कांग्रेस ने पुराने और मर्ज किए गए दोनों क्षेत्रों के लिए एक समान कर व्यवस्था के लिए नीतियां पेश करने का वादा किया है, वहीं बीजेपी ने 50 प्रतिशत कचरा बिल माफी के अलावा हर महीने हर घर में 40,000 लीटर मुफ्त पानी देने का वादा किया था।

नगर निगम का पांच साल का कार्यकाल जून 2022 में खत्म हो गया था, लेकिन वार्डो के परिसीमन को चुनौती देने वाले अदालती मामले के कारण समय पर चुनाव नहीं हो सका। पिछली बीजेपी सरकार ने वार्डो की संख्या 34 से बढ़ाकर 41 कर दी थी। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने जनवरी में सात नए वार्डो को खत्म कर दिया था। 2017 के चुनावों में बीजेपी ने 34 वार्डो में पहली बार 17 वार्ड जीतकर नगर निकाय कांग्रेस से छीन लिया था। कांग्रेस ने 12 वार्ड, सीपीएम ने एक और निर्दलीय ने चार वार्ड जीते थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia