देश में दलितों पर हो रहे हमले रोकेगी कांग्रेस, बाल्मीकि 'जयंती' पर राहुल गांधी ने दिलाया भरोसा

बाल्मीकि जयंती पर बुधवार को दिल्ली कांग्रेस की ओर से पार्टी मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें राहुल गांधी ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसमें दिल्ली प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, प्रदेश सहप्रभारी इमरान मसूद भी शामिल हुए।

फोटोः @INCIndia
फोटोः @INCIndia
user

नवजीवन डेस्क

बाल्मीकि जयंती के मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आज बाल्मीकि जी की विचारधारा पर आक्रमण किया जा रहा है। गरीबों और दलितों पर अत्याचार किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इस आक्रमण को रोकेगी, इसको नहीं होने देगी। हिंदुस्तान की संस्कृति को बचाना है।

बुधवार को बाल्मीकि जयंती के मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की ओर से पार्टी मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी दोपहर करीब एक बजे शामिल हुए। राहुल गांधी ने इस मौके पर आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ किया। दिल्ली कांग्रेस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, प्रदेश सहप्रभारी इमरान मसूद भी शामिल हुए।


इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा, “आज जब हम हिंदुस्तान को देखते है। जो बात बाल्मीकि जी ने कही थी, वहीं हिंदुस्तान के संविधान में है। जिसे आज खत्म किया जा रहा है। बाल्मीकि जी की विचारधारा पर, संविधान पर आक्रमण किया जा रहा है। गरीबों और दलितों पर कैसे अत्याचार किया जा रहा है, कांग्रेस पार्टी इस आक्रमण को रोकेगी, इसको नहीं होने देगी। जितना ये देश को तोड़ेंगे उतना ही हम देश को जोड़ेंगे। ये कोई नई बात नहीं है, ये हिंदुस्तान की संस्कृति है। जिसे बचाना है।”

गौरतलब है कि कांग्रेस लगातार दलित समाज के लिए आवाज उठाती रही है और पार्टी में भी समाज के लोगों को आगे करती रही है। हाल में चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाना, कांग्रेस की इसी विचारधारा का हिस्सा है। जिसे कई लोग कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक मान रहे हैं। इसके बाद हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें यूपी चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया है। इसी तर्ज पर सीडब्ल्यूसी की बैठक में कर्नाटक में दलित मुख्यमंत्री का चेहरा देने की भी मांग उठी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 20 Oct 2021, 4:28 PM