कांग्रेस कार्यसमिति की 19 अगस्त को बैठक, सरकार को घेरने की रणनीति पर होगी चर्चा
बैठक में छात्रों के मुद्दे और राम मंदिर से ‘‘चंदा चोरी’’ के आरोप को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक 19 अगस्त को होगी, जिसमें मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की जाएगी। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में छात्रों के मुद्दे और राम मंदिर से ‘‘चंदा चोरी’’ के आरोप को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी।
उन्होंने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की भी समीक्षा किए जाने की संभावना है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
सूत्रों ने कहा कि छात्रों के मुद्दे और राम मंदिर से ‘‘चंदा चोरी’’ के आरोप को लेकर सरकार को घेरने की पार्टी की रणनीति बैठक के एजेंडे में शामिल होगी।
