लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की 8वीं सूची: भोपाल से दिग्विजय सिंह समेत कई दिग्गजों को मिला टिकट

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी कर दी है। इसमें कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के 38 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस सूची में भोपाल से दिग्विजय सिंह और कर्नाटक के गुलबर्गा से मल्लिकार्जुन खड़गे को टिकट दिया गया है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में भोपाल से दिग्विजय सिंह, नैनीताल से हरीश रावत और कर्नाटक के गुलबर्गा से मल्लिकार्जुन खड़गे को लोकसभा चुनावों के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। शनिवार देर रात जारी लोकसभा उम्मीदवारों की 8वीं सूची में कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

इस सूची में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और मणिपुर के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को भोपाल से उम्मीदवार बनाया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को राज्य की नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से टिकट दिया गया है।

इसके अलावा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण एक बार फिर नांदेड़ से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली को कर्नाटक के चिकबल्लापुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia