मेरठ में कल होगी कांग्रेस की 'मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन दौड़, हजारों लड़कियां लेंगी हिस्सा

इस मैराथन दौड़ को ' मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं' नाम दिया गया है। यह उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नारी शक्ति को प्रेरित करने वाले चर्चित अभियान "मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं " का ही हिस्सा है।

फोटो: आस मोहम्मद कैफ
फोटो: आस मोहम्मद कैफ
user

आस मोहम्मद कैफ

क्रांति की भूमि कही जाने मेरठ की जमीन पर कांग्रेस एक बड़ी मैराथन दौड़ का आयोजन कर रही हैं। इस दौड़ मैराथन दौड़ का आयोजन लड़कियों में आत्मविश्वास भरने के लिए किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस मैराथन दौड़ में 5 हजार लड़कियां प्रतिभाग करेंगी। इस मैराथन दौड़ को ' मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं' नाम दिया गया है। यह उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नारी शक्ति को प्रेरित करने वाले चर्चित अभियान "मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं " का ही हिस्सा है।

मेरठ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि हम विजेता लड़की को स्कूटी देने जा रहे हैं। लड़कियों में इसे लेकर काफी उत्साह है और हम सकारात्मक प्रतिक्रिया से खुश है। इसमें दूरदराज गांव की लड़कियां भी प्रतिभाग करने जा रही है। हमारा उद्देश्य लड़कियों के भीतर आत्मविश्वास को प्रबल करने और उन्हें प्रेरित करने की है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मेरठ की बेटियों को अपनी ताकत दिखानी हैं।

यह दौड़ मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम से सीसीएस यूनिवर्सिटी तक आयोजित की जा रही हैं। कांग्रेस मेरठ के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला के ने बताया कि कुल दूरी 5 किमी की है और वो विजेताओं को स्मार्ट फोन भी देंगे। मैराथन में प्रतिभाग करने जा रही मेरठ के फलावदा की लड़की मोनिका चौधरी ने बताया कि वो यह एक बेहद अच्छा प्रयास है। लड़कियों में स्कूटी को लेकर उत्साह है। मैं भी स्कूटी हासिल करना चाहती हूं। प्रतियोगिता मजेदार होने वाली है। वो प्रियंका गांधी की प्रशसंक हैं। वो उनसे प्रेरित होती है। यह प्रतियोगिता निश्चित तौर पर लड़कियों को आगे बढ़ने में मददगार हैं।


मेरठ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के अनुसार पार्टी को मैराथन दौड़ की अनुमति मिल गई है और उनसे कुछ मुस्लिम लड़कियों ने इस मैराथन में प्रतिभाग करने की इच्छा जताई है। यह अच्छा है। दौड़ कल सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। उन्हें विश्वास है कि लड़कियां सर्द लहरों से लड़कर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी। मेरठ की जाकिर कॉलोनी की लड़की रूबी रहमान भी इस दौड़ में प्रतिभाग करने जा रही हैं। वो 12वी की छात्रा है। रूबी ने बताया कि उनकी नज़र स्कूटी पर है क्योंकि उनके ऑटो रिक्शा चालक पिता उन्हें यह दिलवा नहीं सकते हैं उनके लिए यह दौड़ एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है।

मेरठ के आसपास के इलाकों में भी लड़कियों की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता की चर्चा है। मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा भी इसकी तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस ने बाकायदा मैराथन दौड़ प्रभारी बनाकर उन्हें जिम्मेदारी दी है। मुजफ्फरनगर प्रभारी प्रवीण चौधरी ने जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा के आवास पर महिलाओं की एक बैठक में "मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं ' शीर्षक से कराई जा रही इस मैराथन दौड़ के बारे में जानकारी दी और अधिक से अधिक लड़कियों को इसमे प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia