देश में लगातार कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में तीसरे दिन उछाल, 24 घंटे में 14,264 नए केस, 90 लोगों की गई जान

देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,09,91,651 हो गई है। देश में 90 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,56,302 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,45,634 है। वहीं, डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,06,89,715 हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में उछाल देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,264 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,09,91,651 हो गई है। देश में 90 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,56,302 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,45,634 है। वहीं, डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,06,89,715 हो गई है।

19 फरवरी, 2021 के आंकड़े:

19 फरवरी को देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,193 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,09,63,394 हो गई थी। 97 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,56,111 हो गई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,39,542 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,06,67,741 हो गई थी।


20 फरवरी, 2021 के आंकड़े:

20 फरवरी को देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 13,993 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,09,77,387 हो गई थी। 101 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,56,212 हो गई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,43,127 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,06,78,048 हो गई थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 21 Feb 2021, 10:07 AM
/* */