होली पर मुस्लिमों के खिलाफ विवादित बयान देने की मची होड़! अब योगी के मंत्री ने कहा- रंग से दिक्कत है तो पहन लो हिजाब

योगी कैबिनेट में मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि होली के रंग से जिसे भी ज्यादा दिक्कत हो रही है, वो हिजाब पहन ले। रघुराज सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने यहां तक कहा दिया कि जैसे मुस्लिम महिलाएं हिजाब पहनती हैं, पुरुष भी हिजाब पहन लें।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

होली के बहाने बीजेपी नेताओं में मुसलमानों के खिलाफ बयान देने को लेकर होड़ मची हुई है। एक के बाद एक बीजेपी नेता विवादित बयान दे रहे हैं। अब योगी के मंत्री रघुराज सिंह ने होली के बहाने मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया है।

योगी कैबिनेट में मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि होली के रंग से जिसे भी ज्यादा दिक्कत हो रही है, वो हिजाब पहन ले। रघुराज सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने यहां तक कहा दिया कि जैसे मुस्लिम महिलाएं हिजाब पहनती हैं, पुरुष भी हिजाब पहन लें। हिजाब इसलिए पहनें जिससे आपकी टोपी और शरीर सुरक्षित रहे। मंत्री के इस बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है।

इससे पहले बिहार बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने विधानसभा के बाहर प्रेस से बात करते हुए बयान दिया था। उन्होंने कहा था, "14 मार्च को रंगों और उमंगों का उत्सव है। होली के दिन रंग, अबीर और गुलाल उड़ाया जाता है। साल में 52 जुमे होते हैं। इस बार जुमे के दिन ही होली पड़ रही है। मैं मुस्लिम बंधुओं से अपील करता हूं कि वे अपने धार्मिक अनुष्ठान को घर भी करें। बड़ा कलेजा रखते हुए अगर अबीर या रंग लग भी जाए तो वह बुरा नहीं मानें। अगर ऐसा कर सकते हैं तभी घर से निकलें, जिससे की वाद-विवाद पैदा न हो। घर पर ही रहकर वह अपने उत्सव को मनाएं।"

उन्होंने आगे कहा, "उन लोगों (मुस्लिमों) का डबल स्टैंडर्ड है। हमारे तीज-त्योहार पर पैसा कमाएंगे लेकिन लगाएंगे नहीं। अगर रंग या अबीर नहीं लगाएंगे तो उन्हें बेचना भी नहीं चाहिए।"


सबसे पहले होली को लेकर इस तरह का बयान संभल में सीओ अनुज चौधरी ने दिया था। उन्होंने कहा था कि रंग से अगर दिक्कत है तो घर में नमाज पढ़ी जाए। उनके बयान की काफी आलोचना हुई थी। अब उन्हीं बयानों के बाद एक कदम आगे बढ़कर मंत्री रघुराज सिंह ने विवादित बयान दिया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia