कोरोना अटैक: भारतीय नौसेना के एक साथ 21 जवान हुए संक्रमित, अस्पताल में किया गया क्वारंटाइन, मचा हड़कंप
मुंबई में 21 नौसैनिक कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से 20 सेलर हैं। सात अप्रैल को संक्रमित पाए गए सेलर के संपर्क में आए थे। उनमें कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई दिए थे।

देश भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। अब कोरोना ने भारतीय नौसेना पर अटैल किया है। कोरोना वायरस से 21 नौसैनिकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो नौसेना में खतरे की घंटी की तरह है। इन सभी नौसेना कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें मुंबई के कोलाबा में स्थित नौसेना अस्पताल आईएनएचएस अश्विनी में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी नौसेना अधिकारियों ने दी।
नौसेना ने बयान में कहा, “मुंबई में नौसेना परिसर के अंदर 21 सेवारत कर्मियों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें मुंबई के तट पर खड़े आईएनएस आंगरे के 20 नाविक शामिल हैं। इनमें से बहुत से स्पर्शोंन्मुख हैं और ये सात अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मिले नाविक से संक्रमित हुए हैं।”
बता दें कि ये पहला मौका है जब नौसेना से कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। फिलहाल नौसेना की तरफ से बड़े स्तर पर अभियान चला कर ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन संक्रमित लोगों के संपर्क में कौन-कौन आए। बता दें कि पॉजिटिव मिलने वाले सारे नाविक मुंबई के आईएनएस आंग्रे के रेसिडेंसियल कॉमप्लैक्स में रहते हैं। आईएनएस अंग्रे से ही वेस्टर्न नवल कमान का लॉजेस्टिक और ऑफिस का काम होता है।
देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 14378 हो गए हैं। इनमें 11906 मामले सक्रिय हैं। 1992 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। देश में अब तक कोरोना से 480 लोगों की जान जा चुकी है।
इसे भी पढ़ें: आरोग्य सेतु ऐप कोरोना से निपटने का नहीं, लोगों की निजी जानकारी हासिल करने का काम कर रहा है: विशेषज्ञों की राय
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
- Indian Navy
- Death from Cororna
- 2020 Corona Virus
- Cororna Virus
- Corornavirus in India
- Coroanavirus
- INS Angre
