दिल्ली विश्वविद्यालय में फूटा ‘कोरोना बम’! सेंट स्टीफंस कॉलेज के 13 छात्र पॉजिटिव, मचा हड़कंप

कॉलेज प्रशासन ने तमाम सावधानियां बरतते हुए फिलहाल कॉलेज की सभी गतिविधियों को बंद कर दिया है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि उसके अगले आदेश आने तक यहां सभी गतिविधियां सभी गतिविधियां स्थगित रहेंगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

विनय कुमार

दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज में पढ़ने वाले 13 छात्र और दो गैर शैक्षिणिक स्टाफ कोरोना से पीड़ित पाएं गए हैं। छात्रों का यह समूह पिछले दिनों डलहौजी ट्रिप पर गया था। इनमें कॉलेज के होस्टल में रहने वाले कुछ छात्र भी शामिल हैं। ट्रिप से लौटने के बाद इन छात्रों में कोरोना पाया गया है।

कॉलेज प्रशासन ने तमाम सावधानियां बरतते हुए फिलहाल कॉलेज की सभी गतिविधियों को बंद कर दिया है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि उसके अगले आदेश आने तक यहां सभी गतिविधियां सभी गतिविधियां स्थगित रहेंगी। कॉलेज प्रशासन ने इस बारे में आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा कि डीन के कार्यालय को स्थिति के बारे में पता है और तमाम आवश्यक कदम उठाए जा चुके हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia