कोरोना ने तोड़े सारे रिकोर्ड, 24 घंटों में 86,432 मामले आए सामने, 40 लाख से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

देश में कोरोना वायरस का कहर फिलहाल थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। देश में कोरोना वायरस के 86432 नए मरीज मिले। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के कारण 1089 लोगों की जान गई है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 86,432 मामले सामने आए और 1,089 मौतें हुईं। यह एक दिन में आए अब तक के सबसे ज्यादा मामले हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड 19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 40,23,179 है, जिसमें 8,46,395 सक्रिय मामले, 31,07,223 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 69,561 मौतें शामिल हैं।

कुल पुष्ट मामलों में 8,46,395 सक्रिय मामले हैं, जबकि अब तक कुल 31,07,223 महामारी से ठीक हो चुके हैं। एक दिन में स्वस्थ हुए 77,072 नए लोगों के साथ यहां रिकवरी दर बढ़कर 77.23 फीसदी हो गई है।

पिछले कुछ महीनों से ठीक हो रहे लोगों की संख्या में निरंतर वृद्धि होती जा रही है। भारत में अब प्रतिदिन के हिसाब से 60,000 मरीज महामारी से उबर रहे हैं।


महाराष्ट्र पर अब भी इसका प्रभाव सबसे ज्यादा है। यहां मामलों की संख्या 8,63,069 है, जबकि 25,969 की मौत हो चुकी है। इसके बाद आंध्र प्रदेश दूसरे स्थान पर है जहां मामलों संख्या 4,76,506 है और 4,276 लोगों की मौत हो चुकी है। इनके बाद सूची में तमिल नाड़ु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे राज्य शामिल हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को देश में एक दिन में सर्वाधिक 10,59,346 जांच किए गए हैं। जिससे अब तक परीक्षण किए गए नमूनों की संख्या बढ़कर 47,738,491 हो गई है। कोरोना वायरस से सबसे प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे नंबर पर है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 05 Sep 2020, 11:06 AM