कर्नाटक के एक मेडिकल कॉलेज में कोरोना 'विस्फोट', 50 मेडिकल छात्र निकले पॉजिटिव, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

कर्नाटक के धारवाड़ जिले के एक मेडिकल कॉलेज में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां पढ़ने वाले 50 से अधिक छात्र कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

ऐसे समय में जब कर्नाटक में जीवन लगभग सामान्य हो रहा है, धारवाड़ जिले के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले 50 से अधिक छात्र कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। सभी छात्र एसडीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कर रहे हैं। उनमें से लगभग 40 छात्र कुछ दिन पहले कॉलेज परिसर में आयोजित एक पार्टी में शामिल हुए थे। सभी छात्रों ने टीकाकरण की दो खुराक ली थी और उनमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं।

इन सभी को उनके छात्रावास के कमरों में क्वारंटीन किया जा रहा है और उन पर नजर रखी जा रही है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यशवंत मदनीकर ने छात्रावास का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। सभी छात्रों का कोविड टेस्ट किया गया है।


सरकार पूरे कैंपस को सेनेटाइज करवा रही है और पूरे परिसर को सील कर दिया गया है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग लोगों से बार-बार अपील कर रहे है कि सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी न करें और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करें।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia