मुंबई पुलिस में कोरोना का कहर! 24 घंटे में 28 कांस्टेबल पाए गए पॉजिटिव, मचा हड़कंप

मुंबई पुलिस के 28 और जवान कोविड की चपेट में आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 1,273 हो गई है। साथ ही पुणे में 21 पुलिस वाले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

पिछले 24 घंटों में मुंबई में 28 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, अब तक कुल 10,666 पुलिस कर्मी पॉजिटिव पाए गए और कुल 127 पुलिस कर्मियों की मौत कोरोना से हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 1,273 है। यह जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है।

महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना बड़ी ही तेजी से फैल रहा है। रोजाना पुलिस वालों के संक्रमित होने की पुष्टि हो रही है। ताजा जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस के 28 और जवान कोविड की चपेट में आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 1,273 हो गई है। साथ ही पुणे में 21 पुलिस वाले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia