देश में लगातार बढ़ रहा कोरोना कहर! संक्रमितों की संख्या में फिर उछाल, 24 घंटे में 3 हजार से ज्यादा नए केस, 39 की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,303 नए केस सामने आए हैं। इसी दौरान 39 मरीजों ने दम तोड़ दिया। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 16,980 हो गई है। पिछले 24 घंटे में ही कोरोना से ठीक होने के बाद 2,563 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
i

देश में लगातार कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। लगातार एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या में उछाल देखने को मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,303 नए केस सामने आए हैं। इसी दौरान 39 मरीजों ने दम तोड़ दिया। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 16,980 हो गई है। पिछले 24 घंटे में ही कोरोना से ठीक होने के बाद 2,563 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए