देश में कोरोना रिटर्न! बीते 24 घंटों में 11,109 नए मामले आए सामने, 29 लोगों की मौत

देश में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11, 109 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 20 संक्रमितों की मौत हो गई।

फोटो: Getty Images
i

देश में एक बार फिर बढ़ते कोरोना ने लोगों को डराया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11, 109 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 20 संक्रमितों की मौत हो गई। जिसके बाद देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 49,622 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 6,456 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना वायरस से 4,42,16,583 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत है। कोरोना संक्रमण का कहर दिल्ली ओर महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है।


कल आए थे 10 हजार से अधिक मामले  

बता दे कि देश में कल यानी गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,158 नए मामले सामने आए थे। इससे पहले बुधवार को कोरोना संक्रमण के 7,830 नए केस सामने आए थे। करीब डेढ़ साल के बाद कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए