हर उम्र के लिए घातक होता जा रहा है कोरोना वायरस, बच्चे भी हो रहे संक्रमित, चेतावनी दे रहे हैं इंदौर के आंकड़े

कोरोना वायरस के बारे में कहा जाता रहा है कि यह बीमार और बुजुर्गों के लिए ज्यादा खतरनाक है। लेकिन हाल में जो मामले सामने आए हैं उसने इस भ्रम को भी तोड़ दिया है। यह वायरस अब हर उम्र के लिए घातक होता जा रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

कोरोना वायरस के बारे में कहा जाता रहा है कि यह बीमार और बुजुर्गों के लिए ज्यादा खतरनाक है। लेकिन हाल में जो मामले सामने आए हैं उसने इस भ्रम को भी तोड़ दिया है। यह वायरस अब हर उम्र के लिए घातक होता जा रहा है। दरअसल बुधवार को मध्य प्रदेश में कोरोना के 20 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में COVID19 से संक्रमित लोगों की संख्या 86 हो गई है। लेकिन इन आंकड़ों में जो सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात है, वो यह है कि राज्य में बच्चों के बीच भी इस वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले इंदौर से आ रहे हैं। आज जो 20 नए मामले आए हैं उसमें से 19 इंदौर से हैं और एक खरगौन से। चिंताजनक बात ये है कि इंदौर से जो मामले आए हैं उसमें से 9 एक ही परिवार से हैं। अधिकारियों ने बताया कि इंदौर के तंजीम नगर में रहने वाले इस परिवार के 3 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन बच्चों की उम्र 3 साल, 5 साल और 8 साल है।


गौरतलब है कि अबतक कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले बीमार और उम्रदराज लोगों में ही देखने को मिल रहा था। लेकिन अब इससे से कम उम्र के बच्चे और स्वस्थ लोग भी संक्रमित होने लगे हैं जो कि चिंताजनक है।

गोरखपुर में 25 साल के युवक की मौत

इसी बीच बुधवार को यूपी के गोरखपुर में कोरोना वायरस से 25 साल के युवक की मौत हो गई।खबरों के मुताबिक, गोरखपुर मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर में रविवार को परिवार के लोग उसे लेकर पहुंचे। उसे एडरमिट करने के थोड़ी देर बाद मेडिसिन विभाग के वार्ड नंबर 14 में भेज दिया गया। वहां रविवार रात उसकी तबीयत ज्यािदा बिगड़ी तो डॉक्टेरों ने आनन-फानन में कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया। वहां उसे वेंटिले‍टर पर रखा गया। डॉक्टररों ने पूरी कोशिश की लेकिन हसनैन की तबीयत बिगड़ती चली गई। सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 01 Apr 2020, 2:06 PM