दिल्ली में भी 'ओमिक्रॉन' की दस्तक? LNJP में भर्ती हुए 12 संदिग्ध मरीज, दहशत का माहौल!

दो की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि, अन्य के जांच नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। कहा जा है कि 4 संदिग्धों ब्रिटेन, एक फ्रांस और एक नीदरलैंडस से लौटा था।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के भारत में दस्तक के साथ ही हड़कंप मचा हुआ है। कर्नाटक के बाद अब दिल्ली में इस वेरिएंट की एंट्री की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के 12 संदिग्ध मरीज मिले हैं। बताया जा रहा है कि सभी को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबर है कि दो की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।जबकि, अन्य के जांच नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। कहा जा है कि 4 संदिग्धों ब्रिटेन, एक फ्रांस और एक नीदरलैंडस से लौटा था। दिल्ली में शुक्रवार को ‘ओमिक्रॉन’ संदिग्धों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। आपको बता दें, गुरुवार तक LNJP में 8 मरीज भर्ती थे। सभी मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि कर्नाटक में नए वेरिएंट के दो संभावित मामले मिले हैं।कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था, ‘दो लोग कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट पॉजिटिव पाए गए हैं। एक व्यक्ति की उम्र करीब 66 वर्ष है और दक्षिण अफ्रीका का नागरिक है, वह वापस चला गया है।एक अन्य 46 वर्षीय डॉक्टर है।उसकी कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia