नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में आए 53,370 नए मामले, देश में कोरोना के मामले 78 लाख के पार
देश में शनिवार को कोरोना वायरस के 53,000 से ज्यादा मामले आए और करीब 650 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं 65,000 से ज्यादा लोग ठीक होकर डिस्चार्ज जा चुके हैं।

i
देश में कोरोना का कहर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 53,370 नए मामले सामने आए, कुल मामले 78,14,682 हो गईं। 650 नई मौतों के बाद कुल मौतें 1,17,956 हो गईं।पिछले 24 घंटे में 14,829 की कमी के बाद कुल सक्रिय मामले 6,80,680 हो गए। 67,549 नए डिस्चार्ज के साथ ठीक हुए मामले 70,16,046 हो गए।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 24 Oct 2020, 11:03 AM
