कोरोना की रफ्तार ने फिर बढ़ाई चिंता, देश में बीते 24 घंटे में सामने आए 17,407 नए मामले, 89 मरीजों की मौत

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 17,407 नए मामले सामने आए और 89 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,11,56,923 हो गई है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 17,407 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,11,39,516 हुई। 89 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,435 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,73,413 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,08,26,075 है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या एक करोड़ 11 लाख 56 हजार 923 पहुंच गई है। इनमें से एक लाख 57 हजार 435 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब बढ़कर एक लाख 73 हजार 413 हो गई है। वहीं, कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या एक करोड़ 8 लाख 26 हजार 75 है। देश में अबतक कुल एक करोड़ 66 लाख 16 हजार 48 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */