कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 5609 नए केस, 132 लोगों की मौत, कुल संक्रमित 112359, अब तक 3435 की गई जान

देश भर में कोरोना का कहर जारी है। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 39,297 है। इसमें 27,589 सक्रिय केस हैं। अब तक 10,318 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 1390 लोगों की मौत हो चुकी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश में लगातार तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,609 केस सामने आए हैं और 132 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,12,359 हो गई है। इनमें 63,624 केस सक्रिय हैं। देश में अब तक कोरोना से 3,435 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 39,297 है। इसमें 27,589 सक्रिय केस हैं। अब तक 10,318 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 1390 लोगों की मौत हो चुकी है।

तमिलनाडु कोरोना प्रभावित राज्यों में दूसरे नंबर पर है। यहां पर अब तक 13,191 केस सामने आ चुके हैं। इसमें 7,221 केस सक्रिय हैं। वहीं, 5,822 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब तक कोरोना से 88 लोगों की मौत हो चुकी है।


कोरोना प्रभावित राज्यों में गुजरात तीसरे नंबर पर है। गुजरात में कोरोना के 12,539 केस सामने आ चुके हैं। राज्य में 6,571 केस सक्रिय हैं। 5,219 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 749 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश की राजधानी दिल्ली कोरोना प्रभावित राज्यों में चौथे नंबर पर है। यहां पर अब तक 11,088 केस सामने आ चुके हैं। इसमें 5,720 केस सक्रिय हैं। 5,192 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। दिल्ली में अब तक 176 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावित राज्यों में राजस्थान पांचवें नंबर पर है। राजस्थान में आज सुबह 9 बजे तक 83 और कोरोना के मामले सामने आए हैं और 3 मौतें हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 6,098 हो गई है, जिसमें 2,527 सक्रिय मामले और 150 मौतें शामिल हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia