कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 6767 नए केस, 147 मौतें, कुल संक्रमित 131868, अब तक 3867 की गई जान

देश कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,31,868 हो गई है। इनमें 73,560 केस सक्रिय हैं और 54,440 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक कोरोना की चपेट में आकर 3,867 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश भर में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। काफी तेजी से देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 6767 नए मामले सामने आए हैं और 147 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ देश कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,31,868 हो गई है। इनमें 73,560 केस सक्रिय हैं और 54,440 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक कोरोना की चपेट में आकर 3,867 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 47,190 है। इसमें 32,209 सक्रिय केस हैं। अब तक 13,404 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 1577 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावित राज्यों में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है। यहां पर अब तक 15,512 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 7,917 केस सक्रिय हैं। वहीं, 7,491 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब तक कोरोना से 104 लोगों की मौत हो चुकी है।


कोरोना प्रभावित राज्यों में गुजरात तीसरे नंबर पर है। गुजरात में कोरोना के 13,669 केस सामने आ चुके हैं। राज्य में 6,671 केस सक्रिय हैं। 6,169 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 829 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश की राजधानी दिल्ली कोरोना प्रभावित राज्यों में चौथे नंबर पर है। यहां पर अब तक 12,910 केस सामने आ चुके हैं। इसमें 6,412 केस सक्रिय हैं। 6,267 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। दिल्ली में अब तक 231 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावित राज्यों में राजस्थान पांचवें नंबर पर है। राजस्थान में आज कोरोना के 52 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 6794 है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 24 May 2020, 9:51 AM