देश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, डेढ़ लाख के पार पहुंचे संक्रमित, अब तक 4337 मौतें, 24 घंटे में 6387 नए केस

देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,51,767 हो गई है। इनमें 83004 सक्रिय केस हैं। 64,424 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। देश में अब तक कोरोना की चपेट में आकर 4,337 लोगों की मौत हो चुकी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश में कोरोना कहर जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर जारी ताजा रिपोर्ट के मातबिक, देश में 24 घंटे में कोरोना के 6387 नए केस सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,51,767 हो गई है। इनमें 83004 सक्रिय केस हैं। 64,424 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। देश में अब तक कोरोना की चपेट में आकर 4,337 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 54,758 है। इसमें 36,012 सक्रिय केस हैं। अब तक 16,954 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 1792 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावित राज्यों में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है। यहां पर अब तक 17,728 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 8,258 केस सक्रिय हैं। वहीं, 9,342 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब तक कोरोना से 128 लोगों की मौत हो चुकी है।


कोरोना प्रभावित राज्यों में गुजरात तीसरे नंबर पर है। गुजरात में कोरोना के 14,829 केस सामने आ चुके हैं। राज्य में 6,775 केस सक्रिय हैं। 7,139 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 915 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश की राजधानी दिल्ली कोरोना प्रभावित राज्यों में चौथे नंबर पर है। यहां पर अब तक 14,465 केस सामने आ चुके हैं। इसमें 7,223 केस सक्रिय हैं। 6,954 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। दिल्ली में अब तक 288 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावित राज्यों में राजस्थान पांचवें नंबर पर है। राजस्थान में भी लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। राज्य में आज कोरोना के 109 नए केस सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई ङै। इसके साथ ही राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 7,645 हो गई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia