Corona Live: दिल्ली को 480 मिट्रिक टन ऑक्सीजन देगा केंद्र, हाईकोर्ट को लिखित में दिया भरोसा

मैक्स अस्पताल की याचिका पर केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को आश्वासन दिया है कि वह दिल्ली को 480 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रदान करेगा। कोर्ट ने कहा कि हम आशा करते हैं कि कल इस मामले पर सुनवाई होने तक अस्पतालों और कोरोना रोगियों और अन्य मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति जारी रहेगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

21 Apr 2021, 11:56 PM

छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में कोरोना के 14519 नए केस, 183 लोगों की मौत

21 Apr 2021, 11:25 PM

देश भर में हाहाकार के बाद केंद्र ने कई राज्यों का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाया

कोरोना कहर के बीच देश भर में ऑक्सीजन के लिए मचे हाहाकार के बाद अब जाकर केंद्र सरकार ने कई राज्यों का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि मांग में तेजी को देखते हुए केंद्र ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के लिए ऑक्सीजन का कोटा बढ़ा दिया है।

21 Apr 2021, 10:57 PM

दिल्ली को 480 मिट्रिक टन ऑक्सीजन देगा केंद्र, हाईकोर्ट को लिखित में दिया भरोसा

मैक्स अस्पताल की याचिका पर केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को आश्वासन दिया है कि वह दिल्ली को 480 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रदान करेगा। कोर्ट ने कहा कि हम आशा करते हैं कि कल इस मामले पर सुनवाई होने तक अस्पतालों और कोरोना रोगियों और अन्य मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति जारी रहेगी।


21 Apr 2021, 10:34 PM

रेमडेसिविर की बढ़ती मांग पर निर्माताओं को उत्पादन बढ़ाने की अनुमति

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना वायरस के इलाज में रेमडेसिविर की मांग में अचानक आई उछाल को देखते हुए घरेलू रेमडेसिवियर निर्माताओं की विनिर्माण क्षमता 38 लाख शीशी प्रति माह से बढ़ाकर 74 लाख शीशी प्रति माह कर दी गई है। बीस अतिरिक्त विनिर्माण स्थलों को भी मंजूरी दी गई है।

21 Apr 2021, 10:27 PM

दिल्ली के राठी अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म, प्लांट में भी नहीं मिल रहा


21 Apr 2021, 9:59 PM

ऑक्सीजन पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार, कहा- उद्योगों को सप्लाई पर तत्काल रोक लगाएं

दिल्ली के मैक्स अस्पताल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ऑक्सीजन की कमी को लेकर केंद्र सरकार को जमकर फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि आपको स्थिति की अंदाजा ही नहीं है। चाहे डेडिकेटेड कॉरिडोर बनाना हो या एयरलिफ्ट करना पड़े, अस्पतालों को तुरंत ऑक्सीजन उपलब्ध कराएं। साथ ही कोर्ट ने इस बात पर नाराजगी जताई कि एक दिन पहले आदेश देने के बावजूद औद्योगिक इकाइयों को ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं रोकी गई है। कोर्ट ने केंद्र के वकील से कहा कि फौरन रोक लगाएं। कोर्ट ने कहा कि लोगों को मरने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता। जीना लोगों का मौलिक अधिकार है।

21 Apr 2021, 9:36 PM

मैक्स में ऑक्सीजन की कमी पर केंद्र ने हाईकोर्ट को जल्द सप्लाई की बात कही


21 Apr 2021, 9:15 PM

दिल्ली के मैक्स अस्पताल ने ऑक्सीजन के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, आपात सुनवाई जारी

दिल्ली के मैक्स अस्पताल ने ऑक्सीजन के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अस्पताल ने कोर्ट को बताया कि उसके पटपड़गंज अस्पताल में केवल 3 घंटे का ऑक्सीजन बचा है, जो खत्म हो गया तो 400 मरीजों की जान खतरे में आ जाएगी। इस याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। कोर्ट ने कहा कि हमारी चिंता केवल दिल्ली नहीं है, बल्कि देश े बाकी राज्य भी हैं। कोर्ट ने कहा कि आखिर केंद्र क्या कर रहा है।

21 Apr 2021, 8:54 PM

हरियाणा में कोरोना के 9623 नए केस, बीते 24 घंटे में 45 मरीजों की मौत


21 Apr 2021, 8:53 PM

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 10784 नए केस, 58 मरीजों की मौत 

21 Apr 2021, 8:51 PM

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 67,468 नए केस, 568 मरीजों की मौत


21 Apr 2021, 8:16 PM

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी कोरोना संक्रमित

21 Apr 2021, 8:12 PM

दिल्लीः मैक्स अस्पताल ने हाई कोर्ट में लगाई याचिका, मरीजों के लिए ऑक्सीजन की मांग


21 Apr 2021, 7:54 PM

गुजरात में कोरोना के 12553 नए केस, पिछले 24 घंटे में 125 मरीजों की मौत

21 Apr 2021, 7:48 PM

आप अहंकार के साथ वायरस से नहीं निपट सकते, आपको इसके साथ विनम्रता से पेश आना होगा: राहुल गांधी


21 Apr 2021, 7:46 PM

COVID के खिलाफ सबसे बड़ी रक्षा पारदर्शिता और सच्चाई: राहुल गांधी

21 Apr 2021, 7:44 PM

COVID के खिलाफ सबसे बड़ी रक्षा पारदर्शिता और सच्चाईअस्पतालों में भी सारे संसाधन लगाने के बावजूद भी इतना बोझ आ रहा है कि संभलना मुश्किल है, स्थितियां भयावह हैं: प्रियंका गांधी


21 Apr 2021, 7:42 PM

पिछले 6 महीने में मोदी सरकार ने 1.1 मिलियन रेमडेसिविर इंजेक्शन का निर्यात किया, आज हमारे पास रेमडेसिविर की कमी: प्रियंका गांधी

21 Apr 2021, 7:41 PM

उत्तर प्रदेश में 4-5 तारीख के बाद 16 तारीख तक 7 गुना संक्रमण बढ़ा, अब तो रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए: प्रियंका गांधी


21 Apr 2021, 7:33 PM

केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22414 नए केस, बीते 24 घंटे में 22 मरीजों की मौत 

21 Apr 2021, 7:31 PM

केंद्र ने दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाया, CM केजरीवाल ने कहा- थैंक्यू


21 Apr 2021, 7:02 PM

मुंबई में कोरोना के 7683 नए मामले, बीते 24 घंटे में 62 की मौत

21 Apr 2021, 7:00 PM

कर्नाटक में कोरोना से बीते 24 घंटे में 116 लोगों की मौत, 23558 नए मामले


21 Apr 2021, 6:59 PM

गोवा में कोरोना के 1502 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 17 मरीजों की मौत

21 Apr 2021, 6:57 PM

यूपी में कोरोना का नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में 33214 केस, 187 लोगों ने दम तोड़ा

उत्तर प्रदेश में बीते चौबीस घंटों में कोरोना के नए केसों की संख्या 30 हजार को पार कर गई है, जबकि कोरोना के चलते 187 मरीजों की मौत हो गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा केस लखनऊ में आए, जहां पांच हजार चौदह नए मरीज मिले।


21 Apr 2021, 6:54 PM

दिल्ली के सेंट स्टीफंस अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद, अस्पताल निदेशक बोले- स्थिति बेदह गंभीर

21 Apr 2021, 6:35 PM

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 9716 नए केस, बीते 24 घंटे में 38 मरीजों की मौत


21 Apr 2021, 6:14 PM

महाराष्ट्र: नागुपर में आज कोरोना के 7229 नए केस आए सामने, बीते 24 घंटे में 98 मौतें

21 Apr 2021, 6:08 PM

उत्तराखंड में कोरोना के 4807 नए केस, बीते 24 घंटे में 34 मरीजों की मौत


21 Apr 2021, 5:57 PM

रेमडेसिविर को जादू की छड़ी मत समझो: डॉ. गुलेरिया

एम्स के नेदेशक डॉ. गुलेरिया ने कहा कि रेमडेसिविर को जादू की छड़ी मत समझो। एसिम्प्टोमैटिक और माइल्ड इन्फेक्शन वालों को यह देने से कोई फायदा या सुधार नहीं होगा। इसके अलावा टाइमिंग बहुत अहम है। बहुत पहले या देरी से दवाएं दी गईं तो यह नुकसान करेगा।

21 Apr 2021, 5:40 PM

वैक्सीन वायरस को गंभीर बीमारी का रूप लेने से रोकता है, यह संक्रमण होने से नहीं रोक सकता: AIIMS डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया


21 Apr 2021, 5:38 PM

कोरोना के बहुत कम मरीजों को ही रेमडेसिविर की जरूरत होती है: AIIMS डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया

21 Apr 2021, 5:33 PM

'रामवाण' नहीं रेमडेसिविर, यह बस वायरल लोड को कम करता हैः डॉक्टर नरेश त्रेहन


21 Apr 2021, 5:33 PM

कोरोना के कम ही मरीजों को अस्पताल की जरूरत: डॉ. नरेश त्रेहान

21 Apr 2021, 5:31 PM

94% से कम ऑक्सीजन स्तर हो तो डॉक्टर को दिखाएं: देवी शेट्टी

अगर आपका ऑक्सीजन संतृप्ति 94 फीसदी से ऊपर है तो कोई समस्या नहीं है। लेकिन अगर यह व्यायाम के बाद गिर रहा है, तो, आपको डॉक्टर को कॉल करने की आवश्यकता है। यह महत्वपूर्ण है कि आप सही समय पर सही उपचार प्राप्त करें।  


21 Apr 2021, 5:27 PM

कोल्ड, फीवर जैसे लक्षण दिखें तो जांच जरूर करवाएं: देवी शेट्टी

नारायण हेल्थ के अध्यक्ष देवी शेट्टी ने कहा कि यदि आपके पास शरीर में दर्द, सर्दी, खांसी, अपच, उल्टी जैसे कोई लक्षण हैं तो आप कोरोना जांच जरूर करवाएं। 

21 Apr 2021, 5:11 PM

कोरोना होने पर घबराए नहीं, ज्यादा गंभीर न हो तो घर पर ही रहेंः डॉक्टर देवी शेट्टी


21 Apr 2021, 4:52 PM

दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से परेशान करने वाली खबर! यहां सिर्फ पांच घंटे की बची है ऑक्सीजन

कोरोना वायरस के कहर के बीच दिल्ली के सर गंगा राम अस्ताल से परेशान करने वाली खबर है। अस्पातलम सिर्फ पांच घंटे की ऑक्सीजन बची है। यहां कोरोना के 58 मरीज हैं, जिन्हें 10 आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं, 35 मरीज ऐसे हैं जो अस्पताल में भर्ती होने के इंतजार में हैं।

21 Apr 2021, 4:19 PM

देश में 146 जिले ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 15% से अधिक है जो चिंता का विषय है: राजेश भूषण, स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव


21 Apr 2021, 4:18 PM

महाराष्ट्र और दिल्ली से जो प्रवासी मजदूर लौट रहे हैं उन्हें घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए हैं: उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र और दिल्ली से जो प्रवासी मजदूर लौट रहे हैं उन्हें घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए हैं। 76,000 से ज्यादा क्वारंटीन सेंटर खोले गए हैं, जहां प्रवासी मजदूरों में से कोविड लक्षण वाले लोगों को रखा जाएगा।

21 Apr 2021, 3:43 PM

छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन का भुगतान राज्य सरकार करेगी: छत्तीसगढ़ CM

छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन का भुगतान राज्य सरकार करेगी। अपने नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए हम हर संभव कदम उठाएंगे। केंद्र सरकार से अनुरोध है कि वह पर्याप्त संख्या में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करे।


21 Apr 2021, 3:33 PM

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में गए

21 Apr 2021, 2:55 PM

आपदा देश की, अवसर मोदी मित्रों का, अन्याय केंद्र सरकार का: राहुल गांधी

कोरोना टीकाकरण में भेदभाव का आरोप लगात हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपदा देश की, अवसर मोदी मित्रों का, अन्याय केंद्र सरकार का!


21 Apr 2021, 2:55 PM

‘देश में कोरोना के 60.86% सक्रिय केस 5 राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल से हैं’

21 Apr 2021, 1:50 PM

वर्तमान में सक्रिय मामलों के 15 फीसदी को ऑक्सीजन की आवश्यकता हो सकती है: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री 

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, “हम अनुमान लगा रहे हैं किवर्तमान में सक्रिय मामलों के 15 फीसदी को ऑक्सीजन की आवश्यकता हो सकती है। अब तक, हमारे पास राज्य में 1550 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की व्यवस्था है। हम समान वितरित करने का प्रयास कर रहे हैं। हम उस ऑक्सीजन की भी उम्मीद कर रहे हैं जो भारत सरकार आयात करेगी।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी ऑक्सीजन की मांग 1550 मीट्रिक टन है, इसे पूरा किया जा रहा है। 1250 मीट्रिक टन महाराष्ट्र सरकार की तरफ से महाराष्ट्र में ही निर्माण हो रहा है। बाकी का 300 मीट्रिक टन बाहर के राज्यों से मंगवाया जा रहा है।


21 Apr 2021, 1:48 PM

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कोविड जांच केंद्र के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कोविड जांच केंद्र के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी दिखी। यहां टेस्ट कराने आए एक व्यक्ति ने बताया, "मुझे यहां आए हुए घंटों हो गए हैं। यहां एक ही कर्मचारी है वो ही एंट्री, टेस्ट और लोगों की रिपोर्ट दे रहा है।"

21 Apr 2021, 1:28 PM

हम पर दबाव डाला जा रहा है कि हम दिल्ली को ऑक्सीजन दें: हरियाणा के गृह मंत्री

हरियाणा के गृह मंत्री ने कहा, “हम पर दबाव डाला जा रहा है कि हम दिल्ली को ऑक्सीजन दें। हमारी पहली प्राथमिकता हरियाणा है। कल हमारा टैंकर फरीदाबाद के अस्पतालों के लिए दिल्ली से जा रहा था। दिल्ली सरकार ने हमारा टैंकर लूट लिया। मैंने आदेश जारी किए हैं कि जो टैंकर जाएगा वो पुलिस के साथ जाएगा।”


21 Apr 2021, 1:23 PM

तेलंगाना में कोरोना के 6542 नए केस आए सामने, 20 लोगों की मौत

21 Apr 2021, 1:01 PM

छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर में ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने के लिए 1 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने के लिए एक करोड़ रुपये की मंजूरी दी। रायपुर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।


21 Apr 2021, 1:00 PM

कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत को लेकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने की बड़ी घोषणा

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बताया, “भारत सरकार के निर्देशों के बाद हम कोविशील्ड वैक्सीन की कीमतों की घोषणा कर रहे हैं। राज्य सरकारों के लिए प्रति डोज़ की कीमत 400 रुपये और निजी अस्पतालों के लिए प्रति डोज़ की कीमत 600 रुपये होगी।”

21 Apr 2021, 12:36 PM

हरियाणा के डॉक्टरों को आदेश, जिनमें कोरोना के लक्ष्ण दिखें उनकी पहले जांच करें: अनिल विज

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, “बहुत से लोग कोरोना के लक्षण होने पर भी जांच न कराकर इधर उधर से दवाईयां लेकर खा रहे थे। इससे सक्रमण फैल रहा था। आदेश जारी किए हैं कि जिसमें भी लक्षण हैं और अगर वह किसी निजी डॉक्टर के पास जाता है तो डॉक्टर इलाज से पहले उसका कोरोना टेस्ट करवाएं।”


21 Apr 2021, 12:11 PM

लखनऊः सीएम योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य में कोरोना की स्थिति पर टीम-11 के साथ बैठक की

21 Apr 2021, 12:10 PM

दिल्ली: कोरोना लॉकडाउन के बीच सरोजिनी नगर मार्केट में पसरा सन्नाटा


21 Apr 2021, 11:52 AM

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने गांधीनगर में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली

21 Apr 2021, 11:37 AM

कोरोना के कहर के बीच मध्य प्रदेश के दमोह जिला अस्पताल में लोगों ने की ऑक्सीजन सिलेंडर की लूट

मध्य प्रदेश में दमोह के जिला अस्पताल से कल रात लोगों ने ऑक्सीजन सिलेंडर लूटे। डीएम ने बताया, "जैसे ही ऑक्सीजन सिलेंडर का ट्रक आया कुछ लोगों ने ऑक्सीजन सिलेंडर उठाकर अपने मरीजों के पास जाकर रख दिए। ऐसे लोगों की पहचान करके उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।"


21 Apr 2021, 11:34 AM

रेमिडिसिवर की कालाबाजारी के आरोप में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड से तीन गिरफ्तार

रेमिडिसिवर की कालाबाजारी के आरोप में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से रेमिडिसिवर की तीन शीशी और 2.25 लाख रुपये मूल्य के स्टॉक जब्त किए गए।

21 Apr 2021, 11:21 AM

शीना बोरा हत्या मामले की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी समेत बाइकुला जेल के 38 कैदी कोरोना पाॅजिटिव


21 Apr 2021, 11:17 AM

लोग वैक्सीन लगवाने के लिए दिल्ली में आचार्य श्री भिक्षु सरकारी अस्पताल पहुंचे

देश में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान के बीच लोग वैक्सीन लगवाने के लिए दिल्ली में आचार्य श्री भिक्षु सरकारी अस्पताल पहुंचे। वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगवाने वाली एक महिला ने बताया, "वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाने के बाद मुझे कोई परेशानी नहीं हुई थी। मैं लोगों को वैक्सीन लगवाने की सलाह देती हूं।"

21 Apr 2021, 11:00 AM

चंडीगढ़ में आज लागू लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे

चंडीगढ़ में आज लागू लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं। चंडीगढ़ में 23 से 26 अप्रैल तक वीकेंड लॉकडाउन लागू रहेगा।


21 Apr 2021, 10:21 AM

दिल्ली: लॉकडाउन में कनॉट प्लेस की दुकानें बंद दिखीं 

21 Apr 2021, 10:09 AM

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,95,041 नए केस, 2,023 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,95,041 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,56,16,130 हुई। 2,023 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,82,553 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 21,57,538 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,32,76,039 है।


21 Apr 2021, 9:20 AM

कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर प्रियंका गांधी ने सरकार पर खड़े किए गंभीर सवाल

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, “आज देशभर से रिपोर्ट आ रही हैं कि बेड, ऑक्सीजन, रेमडेसिविर, वेंटिलेटर की कमी है। पहली वेव और दूसरी वेव के बीच हमारे पास तैयारी करने के कई महीने थे। भारत की ऑक्सीजन प्रोडक्शन कैपेसिटी दुनिया में सबसे बड़ी है, ऑक्सीजन को ट्रांसपोर्ट करने की सुविधा नहीं बनाई गई।”

प्रियंका गांधी ने कहा, “कितनी बड़ी त्रासदी है कि देश में ऑक्सीजन उपलब्ध है लेकिन जहां पहुंचना चाहिए वहां पहुंच नहीं पा रहा है। पिछले 6 महीने में 1.1 मिलियन रेमडेसिविर इंजेक्शन का निर्यात हुआ है और आज हमारे पास इंजेक्शन की कमी है।”

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “सरकार ने जनवरी से मार्च महीने में कोरोना वायरस की 6 करोड़ वैक्सीन निर्यात की और इसी समय में 3-4 करोड़ भारतीयों को वैक्सीन दी। आपने भारतीयों को प्राथमिकता क्यों नहीं दी? लोग दवाइयों, ऑक्सीजन, बेड के लिए रो रहे हैं और आप बड़ी-बड़ी रैलियों में जाकर हंस रहे हैं!”

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, “मनमोहन सिंह जी 10 साल के लिए देश के प्रधानमंत्री थे। हर कोई जानता है कि वह किस तरह का व्यक्ति है। यदि वह सुझाव दे रहे हैं जब राष्ट्र महामारी का सामना कर रहा है, तो सुझावों को उसी गरिमा के साथ लिया जाना चाहिए जिसके साथ उन्हें पेश किया गया था।”

उन्होंने कहा, “हर जगह से ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं कि समझ में ही नहीं आ रहा कि ये सरकार क्या कर रही है? शमशान घाटों पर इतनी भीड़ लगी है, लोग कूपन लेकर खड़े हैं। हम इस स्थिति में सोच रहे हैं कि हम क्या करें। जो सरकार को करना चाहिए था, वो सरकार नहीं कर रही है। मैं सकारात्मक तरीके से कह रही हूं कि भगवान के लिए सरकार कुछ करे। उनके पास जितने संसाधन हैं उन्हें वो कोरोना की लड़ाई में लगाएं। अगर केंद्र सरकार अपना मन बनाए तो अभी भी ऑक्सीजन की सुविधा बनाई जा सकती है।”

21 Apr 2021, 9:10 AM

देश में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27,10,53,392 सैंपल टेस्ट किए गए


21 Apr 2021, 8:36 AM

दिल्ली में लॉकडाउन के बीच जरूरी सामान की खरीदारी करते दिखे लोग

21 Apr 2021, 8:20 AM

प्रदेश में फिलहाल लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं: गुजरात के सीएम

गुजरात में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्य के सीएम विजय रूपाणी का लॉकडाउन को लेकर अहम बयान आया है। उन्होंने कहा कि राज्य में फिलहाल लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं है।


21 Apr 2021, 8:17 AM

महाराष्ट्र: रामनवमी पर श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर से पूजा की

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में नए प्रतिबंध लागू होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद हैं। रामनवमी के दिन श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर से पूजा की।

21 Apr 2021, 8:12 AM

दिल्ली में लॉकडाउन के बीच पुलिस वाहनों की चेकिंग करती हुई दिखी

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन लागू है। राजधानी में 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान कनॉट प्लेस पर पुलिस वाहनों की चेकिंग करती हुई दिखी


21 Apr 2021, 8:09 AM

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 90 नए मामले सामने आए

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 90 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 5,085 है जिसमें 504 सक्रिय मामले, 4,569 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 12 मौतें शामिल हैं।

21 Apr 2021, 7:57 AM

यूपी में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मई से मुफ्त में लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन, सरकार का फैसला

उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक, 1 मई से प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन फ्री में लगाई जाएगी। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia