कोरोना अपडेट: देश में संक्रमितों की संख्या 53 हजार के करीब, अब तक 1783 की मौत, जानें राज्यों में कैसे हैं हालात

दिल्ली कोरोना प्रभावित राज्यों में तीसरे नंबर पर है। यहां पर अब तक 5532 केस सामने आ चुके हैं। इसमें 3925 केस सक्रिय हैं। 1542 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। दिल्ली में अब तक 65 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लागातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 52952 हो गई है। इनमें 35902 सक्रिय केस हैं। 15266 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक कोरोना से देश में 1783 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। यहां पर कोरोना मरीजों की संख्या 16758 है। इसमें 13013 सक्रिय केस हैं। अब तक 3094 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 651 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावित राज्यों में गुजरात दूसरे नंबर पर है। राज्य में 6625 केस सामने आ चुके हैं। राज्य में 4729 मामले सक्रिय हैं। 1500 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 396 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।


दिल्ली कोरोना प्रभावित राज्यों में तीसरे नंबर पर है। यहां पर अब तक 5532 केस सामने आ चुके हैं। इसमें 3925 केस सक्रिय हैं। 1542 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। दिल्ली में अब तक 65 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

तमिलनाडु कोरोना प्रभावित राज्यों में चौथे नंबर पर है। यहां पर अब तक 4829 केस सामने आ चुके हैं। इसमें 3278 केस सक्रिय हैं। वहीं 1516 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब तक कोरोना से 35 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान कोरोना प्रभावित राज्यों में पांचवें नंबर पर है। राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 3317 हो गई है। इसमें 1485 सक्रिय केस हैं। अब तक 1739 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक 93 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना प्रभावति राज्य में मध्य प्रदेश छठें नंबर पर है। मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना के 3138 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 1854 केस सक्रिय हैं और 1099 हजार लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में अब तक 185 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

वहीं, उत्तर प्रदेश कोरोना प्रभावित राज्यों में 7वें नंबर पर है। यहां पर अब तक कोरोना के 2998 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 1808 केस सक्रिय हैं और 1130 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुके है। यूपी में अब तक कोरोना की चपेट में आकर 60 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia