कोरोना अपडेट: देश में 71 हजार के करीब पहुंचे संक्रमित, अब तक 2293 की मौत, 24 घंटे में 3604 नए केस, 87 मौतें

देश भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। महाराष्ट्र कोरोना मरीजों की संख्या 23,401 है। इसमें 17,747 सक्रिय केस हैं। अब तक 4,786 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 868 लोगों की मौत हो चुकी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के भीतर देश में कोरोना 3604 नए केस सामने आए हैं और 87 लोगों की मौत हो गई है। देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 70756 हो गई है। इनमें 46008 सक्रिय केस हैं। 22454 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं, कोरोना से देश में अब तक 2293 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

पिछले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। यहां पर कोरोना मरीजों की संख्या 23,401 है। इसमें 17,747 सक्रिय केस हैं। अब तक 4,786 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 868 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावित राज्यों में गुजरात दूसरे नंबर पर है। राज्य में 8,542 केस सामने आ चुके हैं। राज्य में 5,249 मामले सक्रिय हैं। 2,780 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 513 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।


तमिलनाडु कोरोना प्रभावित राज्यों में तीसरे नंबर पर है। यहां पर अब तक 8,002 केस सामने आ चुके हैं। इसमें 5,898 केस सक्रिय हैं। वहीं, 2,051 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब तक कोरोना से 53 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश की राजधानी दिल्ली कोरोना प्रभावित राज्यों में चौथे नंबर पर है। यहां पर अब तक 7,233 केस सामने आ चुके हैं। इसमें 5,031 केस सक्रिय हैं। 2,129 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। दिल्ली में अब तक 73 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

राजस्थान कोरोना प्रभावित राज्यों में 5वें नंबर पर है। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3,988 है। इनमें 1,551 केस सक्रिय हैं। 2,324 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक कोरोना से 113 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावति राज्य में मध्य प्रदेश छठें नंबर पर है। मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना के 3785 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 1,817 केस सक्रिय हैं और 1,747 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में अब तक 221 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।


वहीं, उत्तर प्रदेश कोरोना प्रभावित राज्यों में 7वें नंबर पर है। यहां पर अब तक कोरोना के 3,573 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 1,735 केस सक्रिय हैं और 1,758 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुके है। यूपी में अब तक कोरोना की चपेट में आकर 80 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

पश्चिम बंगाल कोरोना प्रभावित राज्यों में 8वें नंबर पर है। बंगाल में अब तक कोरोना के 2,063 केस सामने आ चुके हैं। इममें 1,374 केस सक्रिय हैं और 499 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुके है। राज्य में अब तक कोरोना से 190 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावित राज्यों में आंध्र प्रदेश 9वें नंबर पर है। राज्य में अब तक कोरोना के 2,018 केस सामने आ चुके हैं। 975 केस सक्रिय हैं और 998 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां पर कोरोना से अब तक 45 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

पंजाब कोरोना प्रभावित राज्यों में 10वें नंबर पर है। पंजाम में अब तक कोरोना के 1,877 केस सामने आ चुके हैं। राज्य में कोरोना के 1,678 मामले सक्रिय हैं और 168 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में कोरोना से अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia