छत्तीसगढ़ के सुकमा में CRPF जवान ने अपने साथियों पर बरसाईं गोलियां, 4 जवानों की मौत, 3 घायल

सुकमा में सीआरपीएफ कैंप के एक जवान ने अपने ही साथियों पर गोली चला दी। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई तो तीन घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी घटना सामने आई है। सुकमा जिले के मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में एक सीआपीएफ जवान ने अपने ही साथी जवानों पर फायरिंग कर दी है। इस घटना में मौके पर चार जवानों की मौत हो गई है, जबकि 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से 1 जवान की हालत गंभीर बनी हुई है।

सीआरपीएफ कैंप के जिस जवान पर साथियों पर गोली चलाने का आरोप है, वह देर रात नक्सली क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान जवानों के बीच कुछ विवाद हो गया, जो हिंसा में बदल गया। इसके बाद सीआरपीएफ जवान आपे से बाहर हो गया और उसने गोलीबारी शुरू कर दी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia