आ रहा है चक्रवात 'जवाद', आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट से टकराएगा आज, अलर्ट पर बचावकर्मी, 150 ट्रेनें रद्द

क्रवात जवाद का असर रेलवे पर भी दिख रहा है। रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है कि जवाद चक्रवात के कारण करीब 150 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात जवाद आज आंध्र प्रदेश और ओडिशा से टकरा सकता है। चक्रवात जवाद को देखते हुए नौसेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को बचाव कार्य में तैनात किया गया है। चक्रवात जवाद का असर रेलवे पर भी दिख रहा है। रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है कि जवाद चक्रवात के कारण करीब 150 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

ओडिशा के पुरी में भी चक्रवात जवाद पहुंचने की संभावना है। इसके चलते मछुआरों को समुद्र से दूर रहने को कहा गया है। पुरी में इस समय तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है।


मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने जानकारी दी है कि चक्रवात जवाद के शनिवार को सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के पास पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह ओडिशा और निकटवर्ती आंध्र प्रदेश के तट के पास उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ेगा और पांच दिसंबर को दोपहर तक पुरी के आसपास के तट पर पहुंचेगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia