चक्रवाती तूफान यास दस्तक देने को तैयार, राहुल की पार्टी कार्यकतार्ओं से अपील- प्रभावित लोगों की करें मदद

चक्रवात यास ओडिशा और पश्चिम बंगाल में दस्तक देने के लिए तैयार है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी कार्यकतार्ओं से प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।

फोटो: IANS
i

चक्रवात यास ओडिशा और पश्चिम बंगाल में दस्तक देने के लिए तैयार है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी कार्यकतार्ओं से प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "चक्रवात यास बंगाल की खाड़ी से बंगाल और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। मैं कांग्रेस कार्यकतार्ओं से प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने की अपील करता हूं। कृपया सभी एहतियाती उपायों का पालन करें।"


मौसरम विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान यास के धीरे धीरे उत्तर से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा। आईएमडी ने सोमवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल दोनों में येलो अलर्ट घोषित किया है। अगले 12 घंटों में भीषण चक्रवाती तूफान तेज होने की संभावना है।


भारत मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूवार्नुमान केंद्र ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान इसके बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 25 May 2021, 2:22 PM