तवांग झड़प पर बहस के बीच दलाई लामा का बड़ा बयान, कहा- कभी नहीं जाएंगे चीन, भारत में ही गुजारेंगे जिंदगी

भारत और चीन के बीच तवांग सेक्टर में विवाद के बीच तिब्बत के धार्मिक गुरु दलाई लामा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह कभी चीन नहीं लौटेंगे और भारत में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि चीन में चीजें सुधर तो रही हैं, लेकिन वे वहां नहीं लौटना चाहेंगे।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

ध्यान रहे कि

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के बाद दोनों देशों में तनाव बना हुआ है। वहीं संसद के शीतकालीन सत्र में भी विपक्ष लगाातार मोदी सरकार से इस विषय पर स्पष्टीकरण मांग रहा है। इस सबके बीच तिब्बत के धर्म गुरू दलाई लामा से तवांग गतिरोध के संदर्भ में चीन के लिए उनके संदेश के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि, चीजें सुधर रही हैं। यूरोप, अफ्रीका और एशिया में चीन अधिक लचीला है। इसके साथ ही जब पूछा गया कि क्या वो कभी चीन लौटेंगे तो दलाई लामा ने कहा कि, वो कभी चीन वापस नहीं जाएंगे और जिंदगी भर भारत में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि ‘मुझे भारत बेहद पसंद है। यहां हर चीज की आजादी है। वो भी कांगड़ा मेरा स्थायी निवास है। कांगड़ा पंडित नेहरू की पसंद है। यह मेरा स्थायी निवास है।‘

दलाई लामा को दुनियाभर में उनके आध्यात्मिक ज्ञान के लिए माना जाता है। वह तिब्बतियों के सबसे बड़े राजनैतिक प्रतिनिधि भी हैं। चीन की सरकार दलाई लामा को विवादास्पद और अलगाववादी बताती है। दलाई लामा चीन की नीतियों का खुलकर विरोध करते रहे हैं।

चीन ने सन 1950 में अवैध तरीके से तिब्बत पर कब्जा कर लिया था। तब दलाई लामा ने भारत से शरण मांगी थी। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने दलाई लामा को अनुमति प्रदान की, और में शरण दी। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में तिब्बत की निर्वासित सरकार का मुख्यालय बनाया गया। तिब्बत के मसले को सुलझाने की दलाई लामा ने कई बार कोशिश की। पर असफलता ही हाथ लगी। भारत में लोग दलाई लामा को एक बड़ा धार्मिक नेता मानते हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia