BJP राज में निशाने पर दलित-आदिवासी! सोनभद्र पेशाब कांड पर विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा, बताया कलंक

सोनभद्र में 11 जुलाई को एक दबंग ने एक दलित आदिवासी के कान में पेशाब कर दिया था। इस घटना का वीडियो गुरुवार को वायरल होने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में पेशाब करने वाले आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

सोनभद्र पेशाब कांड पर विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मध्य प्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में कुछ दबंगों द्वारा एक आदिवासी के कान में पेशान करने की घटना ने इंसानीयत को शर्मसार कर दिया है। इस घटना के बाद एक बार फिर बीजेपी की सरकार सवालों के घेरे में है। विपक्ष ने आक्रामक रुख अपना लिया है। यूपी कांग्रेस ने जहां राज्य में कानून व्यवस्था को वर्ग विशेष के लोगों की जागीर बनाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा तो वहीं समाजवादी पार्टी ने इस घटना को कानून व्यवस्था के लिए कलंक करार देते हुए सरकार पर हमला बोला है।

मिली जानकारी के अनुसार, 11 जुलाई को सोनभद्र में एक दबंग ने एक दलित आदिवासी के कान में पेशाब कर दिया था। इस घटना का वीडियो गुरुवार को वायरल होने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में पेशाब करने वाले आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद आज देर शाम डीआईजी आरके सिंह सोनभद्र पहुंचे। उन्होने घटनास्थल का दौराकर पीड़ित से मुलाकात की और अधिकारियों को मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।


हालांकि, सिर्फ एक सप्ताह के अदंर सोनभद्र में ही दलित आदिवासी पर अत्याचार की दूसरी घटना सामने आने के बाद प्रदेश की योगी सरकार और बीजेपी सवालों के घेरे में आ गई है। इससे पहले सोनभद्र में ही 6 जुलाई को एक दलित युवक से मारपीट करने और उठक-बैठक करवाने के बाद उससे चप्पल चटवाने की घटना सामने आई थी। अब एक बार फिर पेशाब कांड, वह भी कान में पेशाब करने जैसी घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर प्रदेश की बीजेपी सरकार सवालों के घेरे में आ गई है।

इस घटना से एक तरफ जहां प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों ने बीजेपी और उसकी राज्य सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। यूपी कांग्रेस ने इस घटना को लेकर ट्वीट में कहा, “सोनभद्र में एक मनबढ़ ने एक दलित के मुंह पर पेशाब कर दिया। इतना दुस्साहस इन मनबढ़ों में आ कहां से जाता है? भाजपा राज में दलित उत्पीड़न चरम पर होते जा रहा है। दलितों को प्रताड़ित करने में लोग सोच ही नहीं रहे। क्या बीजेपी ने कानून को कुछ वर्ग विशेष के लोगों की जागीर बना दी है?”


वहीं राज्य की मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया सेल ने भी एक ट्वीट में कहा कि ”मध्य प्रदेश के सीधी में पेशाब कांड के बाद अब यूपी के सोनभद्र में भी दलित आदिवासी के साथ घृणित पेशाब कांड हुआ है। यह योगीराज पर सवाल और कलंक है। इससे पहले सोनभद्र में ही दलित से चप्पल चटवाने का कांड भी सामने आया था। योगीराज में साढ़े 6 साल से दलितों पिछड़ों पर अत्याचार जारी है।”

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia