दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तान की पठान महिला से की शादी, भांजे ने खोले अंडरवर्ल्ड डॉन के कई राज
दाऊद इब्राहिम के भांजे अलीशाह ने बताया कि दाऊद की पहली बीवी महज़बीन से जुलाई 2022 में अली शाह की दुबई में मुलाकात हुई थी, महज़बीन ने ही अली शाह को दाऊद इब्राहिम की दूसरे निकाह के बारे में बताया था।

पाकिस्तान के कराची में रह रहे दाऊद इब्राहिम कास्कर ने एक पठान महिला से शादी की है। उसकी पहली पत्नी का नाम मिजाबिन अलीशा पारकर है। यह जानकारी हसीना पारकर के बेटे और अंडरवर्ल्ड डॉन के भांजे अलीशाह ने एनआईए को दी। उन्होंने कहा कि उसकी पहली पत्नी को दाऊद की दूसरी शादी के बारे में पता है और वह अलग-अलग ऐप के जरिए दोनों के संपर्क में रहती है। यह दावा एनआईए ने दाऊद, एनसीपी नेता नवाब मलिक और पारकर सहित अन्य के खिलाफ दर्ज एक आतंकी मामले के संबंध में दायर चार्जशीट में किया है। इससे पहले पारकर ने दावा किया था कि वह डॉन के संपर्क में नहीं थे।
आरोप पत्र में कहा गया है कि भारत छोड़ने के बाद दाऊद छोटा शकील, अनीस इब्राहिम शेख, जावेद चिकना, टाइगर मेमन, इकबाल मिर्ची और हसीना पारकर के माध्यम से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। वहीं दाऊद इब्राहिम की पहली बीवी महज़बीन के दावों के मुताबिक 67 साल के दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तान में एक पठान लड़की से दूसरी बार निकाह किया है। अलीशाह ने नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआई) से पूछताछ में बताया है कि दाऊद इब्राहिम का पहली बीवी महज़बीन को तलाक देने की खबरें झूठी हैं। लेकिन दाऊद ने दूसरी शादी पाकिस्तानी पठान लड़की से की है।
दाऊद इब्राहिम के भांजे अलीशाह ने बताया कि दाऊद की पहली बीवी महज़बीन से जुलाई 2022 में अली शाह की दुबई में मुलाकात हुई थी, महज़बीन ने ही अली शाह को दाऊद इब्राहिम की दूसरे निकाह के बारे में बताया था। अलीशाह के मुताबिक दाऊद इब्राहिम की पहली बीवी महज़बीन ही हर अहम मौके पर भारत मे बैठे दाऊद के रिश्तेदारों के संपर्क में व्हाट्सप्प कॉल के ज़रिए जुड़ी रहती है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
