राम मंदिर चंदा घोटाला: अयोध्या चढ़ावा प्रकरण में एसआईटी जांच की समय सीमा 15 जुलाई तक बढ़ाई गई

राम मंदिर चंदे में गड़बड़ी के मामले पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, 'यह करोड़ों-अरबों लोगों की आस्था और धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला है। यह SIT बेमतलब है।

फोटो: IANS
i

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या तीर्थ क्षेत्र में दान प्रकरण की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) की समय-सीमा 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। मामले के विभिन्न पहलुओं की गहन छानबीन के लिए एसआईटी ने मुख्यमंत्री से अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार करते हुए उन्होंने एसआईटी को आगामी 15 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

राम मंदिर चंदे में गड़बड़ी के मामले पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, 'यह करोड़ों-अरबों लोगों की आस्था और धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला है। यह SIT बेमतलब है। और आज हमारे नेता अखिलेश जी के इस मामले का खुलासा किए हुए 15 दिन से ज़्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है।' सपा सांसद ने कहा कि यह कोई राज्य से जुड़ा मामला नहीं है बल्कि राष्ट्र से संबंधित है. यह करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला है. इसकी जांच कम से कम सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी से होना चाहिए।


बता दें एसआईटी का जब गठन हुआ तब उसे 15 दिन का मौका दिया गया था. फाइनल रिपोर्ट 15 दिन के भीतर देनी थी लेकिन वह 15 दिन का समय पूरा हो चुका है. पिछले दिनों एसआईटी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि टीम के लोग लखनऊ में बैठक करेंगे. फिर अयोध्या जाएंगे. उसके बाद सीएम को फाइनल रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए