देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि, शांति वन पहुंचकर राहुल गांधी और खड़गे ने दी श्रद्धांजलि

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया।

फोटो: INCIndia
फोटो: INCIndia
user

नवजीवन डेस्क

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 59वीं पुण्यतिथि है। 27 मई, 1964 को आज ही के दिन जवाहर लाल नेहरू का निधन हुआ था। इस मौके पर उन्हें पूरा देश याद कर रहा है और उन्हें नमन कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस मौके पर दिल्ली में शांति वन पहुंचे और पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी।

फोटो: INCIndia
फोटो: INCIndia

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा, “पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया। ‘हिन्द के जवाहर’ को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।”

फोटो: INCIndia
फोटो: INCIndia

4 नंवबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। उनके पिता पंडित मोतीलाल नेहरू कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। पंडित नेहरू की इच्छा थी कि वह बतौर वकील प्रैक्टिस करें, लेकिन वह कुछ दिनों तक ही प्रैक्टिस कर सके। उन दिनों महात्मा गांधी ने देश में आजादी का आंदोलन छेड़ रखा था। महात्मा गांधी द्वारा चलाए जा रहे आजादी के आंदोलन से नेहरू इतने प्रभावित हुए कि वे भी आजादी के आंदोलन में उनके के साथ जुड़ गए। पंडित नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। उनका निधन 27 मई, 1964 को हुआ था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 27 May 2023, 8:45 AM